यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा में दूर-पास की सियासत!

जी हां दूर पास की सियासत, दरअसल ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता वैभव मिश्रा ने जब सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा सरकार में ठप्प पड़ी योजनाओं का हवाला देते हुे काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था तो रामनगर थाने ने शांतिवार्ता के नाम पर वैभव को बुलाकर थाने में बिठा लिया।

-
-
-
यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा में दूर-पास की सियासत!

यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा में दूर-पास की सियासत!

इसका विरोध करने भाजपा किसान मोर्चा से प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी अपने साथियों के साथ पहुंचे। लेकिन शीर्ष दल नदारद रहा। हालांकि देर रात प्रवक्ता द्विवेदी समेत सभी साथियों को तो छोड़ दिया गया लेकिन वैभव को थाने में ही बिठाए रखा गया।

इस मामले पर वन इंडिया ने बीजेपी से बाराबंकी जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव समेत अन्य जिले के नेता एवं बाराबंकी सांसद एवं अन्य नेताओं के गिरफ्तार साथियों के साथ में न दिखने पर रिपोर्ट प्रकाशित की थी। जिसके बाद सियासी उथल पुथल भी मची। लेकिन अब भाजपाई खेमा कहीं न कहीं खुद को एकजुट दिखाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ना चाहता। फिर वो भंडारा कार्यक्रम का आयोजन हो या फिर कोई और।

अब सब साथ-साथ हैं!

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी के द्वारा बाराबंकी जिले के रामनगर में पाटन शाह विद्यालय परिसर के बाहर ज्येष्ठ मास के चौथे बड़े मंगल के मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम की शुरूआत प्रात : 10 बजे समाजसेवी सूर्य प्रकाश अवस्थी ने की। जिसके उपरांत भंडारा शुरू किया गया।

रामनगर की क्षेत्रीय जनता के इतर हजारों लोगों ने भंडारे से प्रसाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजपाई खेमा एकजुट दिखा। भाजपा बाराबंकी जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री बाल मुकुंद गुप्ता, संतोष अवस्थी, सीताराम सेठ, प्रद्युम्न कुमार बाजपेई, चंद्र प्रकाश चौरसिया, मनीषा गुप्ता, ऊषा शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि शेखर हयारण उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में मुख्य रूप से सक्रियता मलौली पंचमुखी हनुमान मंदिर के महंत ने निभाई।

इनके इतर भाजपा युवा मोर्चा से प्रदेश महासचिव अभिजात मिश्रा, युवा नेता विशाल सिंह, वैभव मिश्रा,आकाश दीक्षित, गोविंद अवस्थी, रमन तिवारी, दिग्विजय सिंह रैकवार, अनमोल मिश्रा, गुलाब सिंह, रवि शुक्ला, सुजीत सिंह, संजय सिंह, आदेश द्विवेदी, शिवानंद मिश्रा, एसके त्रिपाठी, अनूप पांडे, नागेंद्र सिंह, दुर्गेश सोनी, आशुतोष तिवारी, राज तिवारी, प्रभात शुक्ला, दीपू अवस्थी, सचिन पाठक, मोनू भास्कर, अखिलेश सिंह सूरज, प्रशांत अवस्थी, विमल तिवारी, संतोष बाजपेई ( सेनानी युवा समन्वय समिति ), तरूण विक्रम सिंह, सर्वेश यादव, आदेश सिंह रैकवार, मोनू अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

साइड इफेक्ट का डर

रामनगर क्षेत्र की जनता का मानना है कि प्रवक्ता द्विवेदी रामनगर से मजबूत उम्मीदवार हैं। जबकि बाराबंकी में भाजपा से राधाकृष्ण मिश्रा, शरद अवस्थी आदि खुद को दावेदार साबित कर रहे हैं। जिससे कयास लगाई जा रही है कि बेहतर उम्मीदवार माने जा रहे रामबाबू द्विवेदी का सधा हुआ वोटबैंक पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+