बंगाल के लिए BJP के घोषणा पत्र पर अखि‍लेश बोले- जनता पूछ रही है पहले वाले 15 लाख कब म‍िलेंगे?

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखि‍लेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी के पश्‍चिम बंगाल के ल‍िए जारी क‍िए गए संकल्‍प पत्र को लेकर न‍िशाना साधा है। अखि‍लेश ने इस संकल्‍प पत्र को जुमलों का संकल्‍प पत्र बताते हुए कहा कि जनता पूछ रही है पहले वाले 15 लाख कब म‍िलेंगे? इसके साथ ही सपा अध्‍यक्ष ने उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पर भी तंज कसा है। बता दें, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया गया। इस घोषणा पत्र में राज्य की सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का वादा किया। पहली कैबिनेट की बैठक में सीएए को लागू करने की बात कही गई।

west bengal assembly elections 2021 akhilesh yadav comments on bjp manifesto

अखि‍लेश यादव ने ट्वीट कर ल‍िखी ये बात

अखि‍लेश यादव ने ट्वीट में लिखा, 'भाजपा प. बंगाल के लिए जुमलों का संकल्प पत्र ले आई है। जनता पूछ रही है पहले वाले 15 लाख कब मिलेंगे?' उन्‍होंने आगे ल‍िखा, 'अगली बार जब हवा में एक्सप्रेसवे बनाने वाले उप्र के स्टार प्रचारक प.बंगाल जाएं तो उप्र के पिछले चुनाव के भाजपा के संकल्प पत्र में उन्होंने कितने पूरे किए, उनमें से एक-दो ही बता दें।'

बंगाल के लिए बीजेपी ने जारी क‍िया घोषणा पत्र

बता दें, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणा पत्र में राज्य की सरकारी नौकरी में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण का वादा किया। पहली कैबिनेट की बैठक में सीएए को लागू करने की बात कही गई। इसके अलावा किसान सम्मान निधि का तीन साल का बकाया किसानों को एक बार में भुगतान करने का भी वादा किया गया है। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार राज्य में घुसपैठ पर पूरी तरह से रोक लगाएगी। केजी से लेकर पीजी तक लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। 5 रुपए में खाने की थाली की शुरुआत की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+