'मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला' पर बनने जा रही है वेब सीरीज 'हनक', सोनू सूद भी एक्टिंग करते आएंगे नजर

लखनऊ। बिकरू कांड के बाद चर्चाओं में आए शिवली का डॉन और दुर्दांत विकास दुबे बेशक 10 जुलाई, 2020 को पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। लेकिन मध्य प्रदेश के उज्जैन में उसका डॉयलोग 'मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला' पूरे देश में गूंजा था। बहुत जल्द 'मैं विकास दुबे कानपुर वाला' की कहानी रुपहले पर्दे पर दिखाई देगी। दरअसल, एनकाउंटर में मारे जा चुके विकास दुबे पर आधारित वेब सीरीज 'हनक' बनाने की तैयारी चल रही है। इतनी ही नहीं, इस वेब सीरीज को इसी साल रिलीज किया जा सकता है। बता दें कि इस सीरिज को मनीष वात्सल्य डायरेक्ट कर रहे है।

विकास दुबे से जुड़े किस्सों को दिखाया जाएगा

विकास दुबे से जुड़े किस्सों को दिखाया जाएगा

मीडिया खबरों के मुताबिक, फिल्म निर्माता आदित्य कश्यप, अवधेश तिवारी और निर्देशक मनीष वात्सल्य विकास दुबे को लेकर 'हनक' नाम से वेब सीरीज बनाने जा रहे हैं, जिसमें दुर्दांत विकास से जुड़े किस्सों को दिखाया जाएगा। वहीं, डायरेक्टर मनीष वात्सल्य ने बताया, विकास दुबे की कुछ खामियों से मैं भी आकर्षित हुआ हूं। इन्हीं खामियों के बलबूते हम समाज को कुछ सीख और संदेश दे सकते हैं। जो वक्त की मांग है। सीरीज को लेकर काफी रिसर्च की जा रही है। जो तथ्य पब्लिक डोमेन में हैं, उन्हें तो खंगाला ही जा रहा है, इसके अलावा और कई सूत्रों से जानकारी इकट्ठा की जा रही है।

डायरेक्टर ने गांव जाकर सुने विकास की दबंगई के किस्से

डायरेक्टर ने गांव जाकर सुने विकास की दबंगई के किस्से

हनक वैब सीरीज के डायरेक्टर मनीष वात्सल्य ने स्क्रिप्ट राइटर टीम के साथ बिकरू गांव पहुंचे। इतना ही नहीं वात्सल्य ने गांव के साधारण घर से होने के बाद भी विकास के इतना बड़ा अपराधी बनने की कहानी गांव वालों से समझी। मनीष ने बताया कि बिकरू कांड पर बनने वाली सीरीज के डायरेक्टर वह खुद होंगे। डायलॉग सुबोध पांडेय लिखेंगे।

ये कलाकार आएंगे नजर

ये कलाकार आएंगे नजर

सीओ का रोल जयदीप अहलावत और आईजी एसटीएफ का रोल सोनू सूद को दिया गया है। फिल्म के मुख्य किरदार विकास दुबे के लिए अभिनेता पंकज त्रिपाठी से बात चल रही है। पंकज त्रिपाठी ने ही मिर्जापुर वेब सीरीज में कालीन भइया का रोल अदा किया है। 15 नई सीरीज की पटकथा तैयार हो जाएगी। अक्तूबर से इसकी शूटिंग शुरू होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+