लखनऊ: बाइक सवार प्रेमी की गोद में बैठकर लड़की फरमा रही थी रोमांस, खतरनाक स्टंट का Video Viral

लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के निराला नगर पुल पर बुलेट सवार प्रेमी अपनी प्रेमिका को गोद में लेकर बाइक चलाता नजर आ रहा है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

viral video of young man and girl in lucknow

आशिकी की पराकाष्ठा कहें या फिर कानून की अनदेखी, एक बार फिर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बाइक सवार युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें युवक, युवती को अपनी गोद में बैठाकर बाइक चला रहा है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में एक युवक आशिकी में मदहोश या फिर अपनी पैसों की हनक में इस कदर चूर नजर आया कि बाइक पर एक युवती को गोद में बैठाकर रोमांस करता नजर आया। पांच सेकेंड का ये वायरल वीडियो लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के निराला नगर पुल का बताया जा रहा है।

बुलेट सवार अपनी और लड़की की जान दांव पर लगाकर बुलेट गाड़ी चला रहा है. इस स्टंटबाजी का ये वीडियो किसी राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है। साथ ही लखनऊ पुलिस के ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।

ऐसा पहली बार नहीं है जब लखनऊ में इस तरह का वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले भी हजरतगंज इलाके में भी स्कूटी सवार युवक भी लड़की को आगे गोद में बैठाकर अश्लील हरकतें करते नजर आ चुके हैं। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कपल्स के खिलाफ कार्रवाई की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+