रामनवमी पर देशभर में फिर से राम मंदिर अभियान को शुरु करेगी वीएचपी
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की दस्तक के बीच वीएचपी ने राम मंदिर अभियान को धार देना शुरु कर दिया है। इसके लिए अभ वीएचपी लोगों को अभियान के तहत जागरुक करेगी। वीएचपी के कार्यकर्ता अयोध्या के आस-पास के सौ इलाकों सहित यूपी के 10 हजार गांवों में राम कथा का आयोजन करेगी।
तस्वीरों में देखिये एक अदद विकास की राह देख रही अयोध्या को

20 अप्रैल तक वीएचपी इस अभियान को चलायेगी। अगले चरण में इस अभियान को देशभर के 1 लाख 15 हजार गांवों तक इसे फैलाने का भी वीएचपी प्लान बना रही है। इसके लिए खासतौर पर रामनवमी को चुना गया है। आपको बता दें कि यूपी में भाजपा ने अपना नया अध्यक्ष चुना है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद केशव प्रसाद मौर्या ने खुले तौर पर कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हमारे लिए और पार्टी के लिए आस्था का विषय है।
हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में इस विषय को मुद्दा नहीं बनाया जाएगा। बहरहाल देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा जिसने लोकसभा चुनाव के दौरान राम मंदिर निर्मा को अपने चुनावी घोषणा पत्र में जगह दी थी उसे कैसे पूरा करती है।












Click it and Unblock the Notifications