मेनका ने किया साफ, वरुण नहीं होंगे यूपी में भाजपा का चेहरा

मथुरा। उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एक तरफ जहां मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की तलाश कर रही है तो दूसरी तरफ कई ऐसे चेहरे हैं जो इस रेस में आगे हैं। जिनमें से एक नाम वरुण गांधी का भी है। लेकिन वरुण की मां और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है।

यूपी भाजपा की नयी कार्यकारिणी में राजनाथ सिंह, कल्याण सिंह के बेटे शामिल

Varun Gandhi will not be the CM face of BJP in UP says Menka Gandhi

मेनका गांधी ने कहा कि वरुण गांधी यूपी में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा नहीं होंगे। वहीं जब उनसे पूछा गया कि यूपी में प्रियंका गांधी और वरुण गांधी आमने सामने होंगे तो उन्होंने इस सवाल को टाल दिया। मेनका गांधी ने कश्मीर के बिगड़ते हालात पर कहा कि कुछ लोग जानबूझकर इस मुद्दे को बढ़ा रहे हैं। लेकिन हमें उम्मीद है कि मुफ्ती और भाजपा की सरकार यहां के हालात पर काबू पा लेगी और हालात फिर से सामान्य होंगे।

विवादित बयानों का विवादित जवाब, कांग्रेस के इमरान मसूद

गौरतलब है कि यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में राजबब्बर को चुना गया है। ऐसे में यूपी की सियासी सरगर्मी का फी तेज हो गयी है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के नाम घोषणा के कुछ घंटों के भीतर भाजपा ने भी अपने कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। जिसमें राजनाथ सिंह और कल्याण सिंह के बेटे सहित सुरेश राणा को भी जगह मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+