वरूण ने सुल्तानपुर से फूंका नामांकन का बिगुल

फूलों की बारिश, नगाड़ों की धूम में वरूण कार की अपर विंडोसीट पर बैठ कर जनता से रू-ब-रू हो रहे थे।गांधी परिवार में दो खेमों में बंटी इस राजनीति में वरूण का बेहद अहम किरदार है। पिछले दिनों ही प्रियंका गांधी ने वरूण को रास्ते से भटका हुआ बताया था।
यह भी पढ़ें - ये भी हैं धुरंधर
वरूण व उनके समर्थकों की खेप में जय-जय भाजपा के नारे हैं। वरूण ने नामांकन दाखिल करते वक्त् हाथ हिलाकर व हाथ जोड़कर अभिवादन किया है। फिलहाल सुल्तानपुर में 7 मई को चुनाव हैं।
सभी राजनैतिक दलों ने पूरी ताकत झौंक दी है। इसी क्रम में आज पांचवें चरण के लिए चुनाव प्रचार थम गया है। चारों ओर रैलियों-नामांकन की धूम है। वरूण अपने क्षेत्र में निर्विरोध रूप से लोकप्रिय हैं, अपने जनाधार को लेकर बेहद आश्वस्त भी। फिलहाल वरूण के खेमे में 'मोदी लहर' का कोई गुणगान नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications