रक्षाबंधन पर योगी सरकार का महिलाओं को तोहफा, आज रात से बसों में निशुल्क करें यात्रा

लखनऊ, 10 अगस्त: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में महिलाएं आज रात से अगले 48 घंटे तक निशुल्क यात्रा कर सक सकेंगी। प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सेवा 9-10 अगस्त रात 12 बजे से 11-12 अगस्त रात 12 बजे तक लागू रहेगी। बता दें, योगी सरकार इससे पहले भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा देती रही है।

uttar pradesh yogi adityanath govt gift to women on rakshabandhan

आज रात से महिलाओं को निशुल्क यात्रा

विशेष सचिव डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने इस बाबत उप्र सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त की रात 12 बजे से 12 अगस्त 2022 की रात 12 बजे तक रोडवेज की बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं मुकम्मल करें। इस बार रोडवेज ने कानपुर, लखनऊ, अयोध्या आदि रूट पर अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। हालांकि, उक्त दिवस पर इलेक्ट्रानिक टिकट मशीन की बजाय नि:शुल्क यात्रा के मैनुअल टिकट बनाए जा सकते हैं। इसकी प्रविष्टि मार्ग पत्र में भी अंकित रहेगी।

इस बार रक्षाबंधन किस दिन है इसको लेकर लोगों के मन में तिथि को लेकर संशय है। कहीं 11 अगस्त को लेकर चर्चा हो रही है तो कोई 12 अगस्त की बात कह रहा है। पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन हिंदी के सावन महीने की पूर्णिमा तिथि को होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+