यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन बनाने के लिए कंसल्टेंट कंपनी का चयन, कैबिनेट में 55 अहम प्रस्ताव पास
लखनऊ, 19 जुलाई: योगी सरकार की मंगलवार को हुए कैबिनेट की बैठक में 56 प्रस्ताव रखे गए, जिनमें 55 अहम प्रस्ताव पास हुए हैं। अलग-अलग विभागों के प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है। मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताव शाही ने बताया कि यूपी की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर की बनाने के लिए सलाहकार चयन का प्रस्ताव रखा गया, जिसपर कैबिनेट ने मुहर लगा दी है।

योगी कैबिनेट में मंगलवार को 55 प्रस्ताव पास हुए हैं। इनमें 18 नई नगर पंचायतों का गठन फिर से होगा। 20 नगर निकायों की सीमा विस्तार का फैसला लिया गया है। कटरा गुलाब बाजार प्रतापगढ़, हीरागढ़ बाजार प्रतापगढ़, गैंसड़ी बलरामपुर, खखेरू फतेहपुर,तरकुलवा देवरिया, पथरदेवा देवरिया, बैतालपुर देवरिया, मिरहची एटा,तरबगंज गोंडा, धमिपुर गोंडा, हैसर बाजार धनघटा संतकबीरनगर, घग्सरा गोरखपुर। नई नगर पंचायतों का गठन होगा।
नगर पंचायत राजापुर चित्रकूट, मठौध,पाली हरदोई,कटरा मेदनी गंज प्रतापगढ़,भगवंतनगर उन्नाव,सहपऊ हाथरस, मलिहाबाद लखनऊ,बड़हलगंज गोरखपुर, महराजगंज आजमगढ़, अमिला मऊ,पचपेड़वा बलरामपुर,कुरारा हमीरपुर, सलोंन रायबरेली,महोली सीतापुर, नगरपालिका अमरोहा,नगरपालिका परिषद महमूदाबाद सीतापुर की सीमा का विस्तार होगा।
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में सहूलियत हेतु श्रम विभाग के नियमों में संशोधन का प्रस्ताव पास। 2 साल की सजा को खत्म किया गया।
बुंदेलखंड में प्राकृतिक खेती के लिए प्रत्येक विकास खंड द्वारा 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती की 470 क्लस्टरों को बनाकर खेती की जाएगी। 235 क्लस्टर पहले चरण में होगा। अगले चरण में 235 क्लस्टर बनाये जाएंगे।
मुख्यमंत्री फेलोशिप कार्यक्रम को अनुमोदन मिला
1 ट्रिलियन इकोनॉमी अध्ययन के लिए कंसल्टेंट कंपनी का चयन, डिलाइट इंडिया को चयनिय किया गया।
पुलिस विभाग (गृह विभाग) 135 निष्प्रयोज्य वाहनों के सम्बंध में प्रस्ताव पास।
जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायतों के प्रमुखों के अंतर्गत आने वाले अधिकारियों के सम्बंध में प्रस्ताव पास।
उत्तर प्रदेश महर्षि सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के सम्बंध में प्रस्ताव पास,नोएडा कैम्पस के रूप में मान्यता का प्रस्ताव पास।
उत्तर प्रदेश निजी विश्वविद्यालय अधिनियम अंतर्गत दो निजी विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा,माथुर में स्थापना हेतु प्रस्ताव पास।












Click it and Unblock the Notifications