बेगम हजरत महल के नाम पर यूपी को मिलेगा पहला महिला विश्वविद्यालय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहला महिला विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। अखिलेश सरकार यूपी की राजधानी लखनऊ में इस विश्वविद्यालय को खोलने की योजना बना रही है। इस विश्वविद्यालय में महिलाओं को विशेष सीटों और कोर्स में दाखिला दिया जाएगा।

यूपी में फ्री लैपटॉप पाने के लिए अब छात्रों को करना होगा टॉप

Uttar Pradesh to get its first women university in Lucknow with modern facilities

इस विश्वविद्यालय की खासियत यह होगी की यहां महिला शिक्षिकाओं को ही प्राथमिकता दी जाएगी। उच्च शिक्षा की विशेष सचिव मधु जोशी ने बताया कि मौजूदा सरकार लंबे समय से इस योजना की तैयारी कर रही थी और आखिरकार इस योजना पर मुहर लग गयी है।

यूपी के पहले महिला विश्वविद्यालय को बनाने पर सोमवार को आम सहमति बन गयी। साथ ही इस बात का भी फैसला लिया गया कि यह विश्वविद्यालय लखनऊ में ही बनाया जाएगा। इस विश्वविद्यालय का नाम भी चुन लिया गया है। विश्वविद्यालय का नाम स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाली बेगम हजरत महल के नाम पर रखा जाएगा। इस विश्वविद्यालय के माध्यम से उन कोर्स को संचालित कराया जाएगा जिससे महिलाओं को रोजगार मुहैया कराया जा सके।

इस विश्वविद्यालय को बेहद ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पूरे कैंपस को वाई फाई से लैस किया जाएगा।। साथ ही यहां ई लाईब्रेरी की भी सुविधा छात्राओं को मुहैया करायी जाएगी। विश्वविद्याल में रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए खास इंतजाम किये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+