मोबाइल पर भी देख सकते हैं Uttar Pradesh Sarkar Ka Budget, डाउनलोड करें ये ऐप

Uttar Pradesh Sarkar Ka Budget Available On Mobile App: लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की योगी सरकार आज अपने इस कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश करेगी। ऐसा पहली बार होगा जब वित्त मंत्री डिजिटल माध्यम से पेपरलेस बजट पेश करेंगे। यही नहीं, यह भी पहली बार होगा, जब आम जनता पूरे बजट को अपने मोबाइल पर देख सकती है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने Uttar Pradesh Sarkar Ka Budget नाम से एक मोबाइल ऐप भी बनाया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। UP Budget LIVE: योगी सरकार आज पेश करेगी अपना पांचवां बजट

uttar pradesh sarkar ka budget available on mobile app download from play store

पहली बार ड‍िजिटल माध्‍यम से पेश क‍िया जाएगा बजट

उत्‍तर प्रदेश सरकार सोमवार को अपने इस कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट पेश करेगी। यह पहली बार होगा जब डिजिटल माध्यम से बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए जाने वाला यह बजट पूरी तरह से पेपरलेस होगा। प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव होने हैं, ऐसे में बजट में चुनावी तैयारियों की झलक देखने को मिल सकती है। इस बजट के माध्‍यम से यूपी सरकार हर वर्ग को साधने की कोशिश कर सकती है। यह यूपी के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा बजट हो सकता है। इसका आकार 5.25 लाख करोड़ से 5.75 लाख करोड़ रुपए के बीच हो सकता है। मौजूदा वित्तीय वर्ष का बजट 5,12860 करोड़ रुपए का लाया गया था। बजट में पंचायत चुनाव की तैयारियों के लिए जरूरी धनराशि की घोषणा की जा सकती है।

सीएम योगी के नाम दर्ज होगा ये रिकॉर्ड

बता दें, सीएम योगी ने हर वित्तीय वर्ष में बजट का आकार बढ़ाया है। पांचवां बजट भी भारी भरकम होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास' की मूल भावना के आधार पर बजट होने का आसार है। योगी आदित्यनाथ बीजेपी सरकार के पहले मुख्यमंत्री हैं, जिनके कार्यकाल में पांचवीं बार बजट पेश होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+