यूपी में रोज नए र‍िकॉर्ड बना रहा कोरोना, 22 हजार से ज्‍यादा नए केस, 104 की मौत

लखनऊ, अप्रैल 15: उत्‍तर प्रदेश में कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। प्रदेश में एक दिन में 22 हजार से अधि‍क नए मामले सामने आए हैं। जबक‍ि इस अवधि में कोरोना से मौतों का आंकड़ा 100 पार कर गया है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 22,439 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 4,222 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में इस वक्‍त 1,29,848 सक्रिय मामले हैं। वहीं, संक्रमण से कुल 9,480 लोगों की मृत्यु हुई है।

Recommended Video

    Uttar Pradesh Corona Cases: Corona ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में मिले 23 हजार केस | वनइंडिया हिंदी
    uttar pradesh reports 22439 new covid 19 cases in last 24 hours

    अधि‍क संक्रम‍ित राज्‍यों से आने वाले लोगों की होगी जांच

    अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कल प्रदेश में 2,06,517 सैंपल की जांच हुई। प्रदेश में अब तक कुल 3,75,90,753 सैंपल की जांच की गई है। अब तक 86,24,856 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इनमे से 14,26,472 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी जा चुकी है। उन्‍होंने कहा कि जो लोग ऐसे राज्यों से आ रहे हैं जहां ज्यादा संक्रमण है, उन लोगों के लिए ग्राम पंचायत और विद्यालयों में क्वारंटीन की सुविधा बनाई जाएगी और जांच की जाएगी। अगर जांच में पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें 14 दिन के होम आइसोलेशन में भेज दिया जाएगा।

    दिल्‍ली से आने वाले लोगों की नोएडा में कराई जाएगी रैंडम टेस्‍ट‍िंग

    उधर, गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कहा कि बॉर्डर इलाकों में टेस्टिंग कराई जाएगी। दिल्ली से आने वालों की भी रैंडम टेस्टिंग कराई जाएगी। उन्‍होंने कहा, 'हमारे पास काफी मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध है। वैक्सीन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। रेमडेसिविर वैक्सीन की भी सप्लाई बढ़ेगी।

    लखनऊ समेत यूपी के 10 जिलों में नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया

    कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कई जनपदों के लिए सख्त आदेश जारी क‍िए हैं। उन्होंने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ और गोरखपुर सहित 10 जनपद जहां 2000 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कर्फ्यू लागू किया गया है। सीएम ने कहा कि आज रात से ही आदेश लागू किए जाएंगे। इनमें कई जनपद ऐसे हैं जहां पहले स नाइट कर्फ्यू था, लेकिन अब वहां इसके समय में बदलाव किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+