COVID-19: यूपी में कोरोना के 14,803 नए केस, एक्टिव केस एक लाख के पार

लखनऊ, 18 जनवरी: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना वायरस के 14,803 नए मामले सामने आए हैं। 20,191 लोग डिस्चार्ज हुए। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में 1 लाख 1 हजार 114 सक्रिय मामले हैं। कल कोविड संक्रमित लोगों में से 12 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।

Uttar Pradesh reports 14803 new cases of covid 19

अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में अब तक 13,93,77,643 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज़ लग चुकी है, इनमें से 8,86,50,417 लोगों को दूसरी डोज़ लगी है। प्रदेश में 15-18 साल के बच्चों में 58,97,355 को पहली डोज़ लग चुकी है। सीएम योगी ने मंगलवार को आज कोविड-19 के संबंध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कोविड की रोकथाम के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोविड की वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए प्रत्येक जिले में कम से कम एक बड़ा अस्पताल डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल के रूप में आरक्षित किया जाए। अन्य अस्पताल नॉन कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध रहें। ओपीडी सेवाओं को कोविड प्रोटोकॉल के साथ संचालित रखा जाना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि कोविड की नई लहर के बीच प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में पारंपरिक मेले, स्नान पर्व आदि के आयोजन भी हो रहे हैं। यह कोविड प्रबंधन के यूपी मॉडल का ही एक उदाहरण है कि प्रयागराज में विशाल पारंपरिक माघ मेला सकुशल चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस, राजस्व और नगर विकास और स्वास्थ्य विभाग की टीम इनके समुचित इलाज, भोजन आदि की व्यवस्था जरूर करें। ऐसे व्यक्ति यदि संक्रमित होते हैं तो उनके साथ अतिरिक्त संवेदनशीलता का भाव रखा जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+