UP में कोरोना के 1268 नए केस, CM योगी ने नगर निगम के नवनिर्वाचित सदस्यों से की ये अपील
लखनऊ, जून 03: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने गुरुवार को नगर निगम के नवनिर्वाचित सदस्यों के साथा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों को निरंतर जागरूक करते रहें, क्योंकि कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। हमने उसे कुछ हद तक नियंत्रित किया है। मुख्यमंत्री योगी ने नगर निगम के नवनिर्वाचित सदस्यों के से अपील की कि भीड़ ना होने दीजिए, सरकार ने जो नियम बनाएं हैं लोगों से उसका पालन करवाएं। इससे हम तीसरी लहर को आने से पहले ही नियंत्रित कर लेंगे।

यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 1268 नए मामले
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 1268 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 108 लोगों की बीमारी से मौत हो गई, जबकि 4260 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 25,546 रह गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में रिकवरी दर 97.3 फीसदी हो गया है। कल 108 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई है। कल 3,40,411 सैंपल की जांच की गई। पॉजिटिविटी दर इस वक्त 3.4 फीसदी हो गई है।
कल एक दिन में 1,96,337 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली
अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि अब तक 1,55,01,696 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे चुके हैं और 35,32,960 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी दे चुके हैं। अब तक कुल मिलाकर 1,90,34,656 डोज दिए जा चुके हैं। उन्होंने बताया किा कल 18-45 आयु वर्ग के 1,96,337 लोगों ने वैक्सीन की डोज ली।












Click it and Unblock the Notifications