UP: यूपी में कोरोना वायरस हुआ बेकाबू, एक दिन में 8 हजार से ज्‍यादा नए मरीज

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। एक दिन में आठ हजार से अधि‍क नए मामलों ने चिंता पैदा कर दी है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 8490 नए मामले सामने आए हैं। लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर से कल 50 फीसदी मामले आए हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 39 हजार 338 है। संक्रमण से अब तक 9,003 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्‍होंने बताया कि कल प्रदेश में 2,04,878 सैंपल की जांच की गई। अब तक 3,61,47,340 सैंपल की जांच की गई है। अब तक 66,88,260 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। 11,79,437 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ दी जा चुकी है।

uttar pradesh reported 8490 new cases of covid 19

नोएडा और गाजियाबाद में भी नाइट कर्फ्यू

बता दें, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली, लखनऊ, वाराणसी के बाद अब नोएडा और गाजियाबाद में भी नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। नोएडा और गाजियाबाद के डीएम ने गुरुवार को नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है। यह नाइट कर्फ्यू 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। इसके साथ ही नोएडा और गाजियाबाद के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स को भी बंद कर दिया गया है। नोएडा और गाजियाबाद के जिलाधि‍कारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, पूरे जिले में 17 अप्रैल तक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही जारी रहेगी। इसके साथ ही मेडिकल सर्विस भी चालू रहेंगी। नेशनल या स्टेट हाईवे मूवमेंट को भी नहीं रोका जाएगा।

यूपी के इन जिलों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान

गाजियाबाद और नोएडा से पहले उत्तर प्रदेश के वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज और राजधानी लखनऊ में नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया गया था। वाराणसी में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। बुधवार को ही मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को अपने जिले में कोरोना केस को देखते हुए फैसला लेने का विशेषाधिकार दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+