यूपी में तेजी से फैल रहा कोरोना, एक दिन में सामने आए 2600 नए मामले

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। कल एक द‍िन में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड उछाल दर्ज क‍िया गया है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि कल प्रदेश में 24 घंटों में कोव‍िड 19 के 2600 नए मामले सामने आए हैं। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में 11,918 सक्रिय मामले हैं। वहीं, संक्रमण से अब तक 8,820 लोगों की मृत्यु हुई है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के 72 हजार नए मरीज, 452 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    uttar pradesh reported 2600 new covid 19 cases in last 24 hours

    45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों से टीकाकरण की अपील

    अमित मोहन प्रसाद के मुताब‍िक, कल प्रदेश में 1,24,135 सैंपल की जांच की गई। प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,24,135 सैम्पल की जांच की गई। उन्‍होंने बताया कि प्रदेश में अब तक कुल 3,49,22,434 सैम्पल की जांच की गई है। वहीं, अब तक कुल 5,99,045 लोग कोविड-19 से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि प्रदेश में सर्विलांस टीम के माध्यम से 1,88,839 क्षेत्रों में 5,15,980 टीम दिवस के माध्यम से 3,16,45,240 घरों की 15,35,51,766 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। प्रदेश में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों का कोविड वैक्सीनेशन 5,000 केन्द्रों पर किया जा रहा है। उन्‍होंने लोगों से अपील की है कि जो लोग 45 वर्ष से अधिक हैं, वह सभी कोविड सेंटर पर जाकर टीकाकरण अवश्य कराएं।

    लखनऊ का फन रिपब्‍लिक मॉल सील

    राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थि‍त फन मॉल को प्रशासन से गुरुवार को सील कर दिया है। प्रशासन की ओर से बार-बार चेतावनी के बावजूद कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर सदर तहसील के उप जिलाधिकारी प्रफुल त्रिपाठी ने फन माल में जांच की। इस दौरान तमाम खमियां मिलने पर मॉल को सील कर दिया। मॉल को बीते 20 मार्च को ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने पर नोटिस जारी की गई थी। इसके बावजूद माल में बिना मास्क लोगों को एंट्री दी जा रही थी। इससे पहले गोमतीनगर स्थित सैवी ग्रैंड होटल को भी पार्टी करने पर सील किया गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+