COVID-19: यूपी में मृत्यु दर 1.4 फीसदी, पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना से होने वाली मौतों की दर अब 1.04 फीसदी है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 14 लोगों की मौत हुई है। अब प्रदेश में इस घातक संकमण से मौतों का आंकड़ा 8,025 पहुंच गया है। यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में कल 1,68,822 सैंपलों की जांच हुई। कोरोना उपचार के बाद डिस्चार्ज हुए लोगों की संख्या बढ़कर 5,34,224 हो गई है। रिकवरी का प्रतिशत प्रदेश में 94.94 हो गया है। मृत्यु दर कम होने पर सीएम योगी ने कहा था, यदि कुछ सीनियर फैकल्टी ने अपने कार्यों में लापरवाही नहीं बरती होती, तो यह आंकड़ा एक फीसदी से भी नीचे रहता। हमारे प्रबंधन व नियंत्रण की डब्ल्यूएचओ ने भी सराहना की। इस पर भी रिसर्च पेपर लिखा जाना चाहिए।

uttar pradesh reported 14 more death from coronavirus

Recommended Video

      Coronavirus India Update : 24 घंटे में दर्ज हुए 29,398 नए Corona केस, 414 की मौत | वनइंडिया हिंदी

      उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा दावा किया है कि एक महीने में हमारे पास वैक्सीन आ चुकी होगी। सीएम योगी ने कहा, 'अब मैं आपसे कह सकता हूं कि उत्तर प्रदेश ने सबसे बड़ी आबादी होने के बावजूद कोरोना पर सबसे बेहतरीन नियंत्रण स्थापित किया है। बता दें, उत्तर प्रदेश में गुरुवार को एक दिन में कुल 1,68,724 सैम्पल की जांच की गई थी। गुरुवार को कोरोना से संक्रमित 1,662 नए मामले सामने आए थे। कोविड-19 की वैक्सीन जब तक नहीं आ जाती, तब तक बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है। मास्क पहनें, हाथ धोते रहें, सोशल डिस्टेंसिंग रखें और भीड़-भाड़ से दूर रहें।

      स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, वैक्सीनेशन की तैयारियां की जा रही हैं। यूपी मुख्य सचिव स्वास्थ्य आलोक कुमार ने गुरुवार को बताया था कि भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही वैक्सीन को स्टोर करने के समुचित प्रबंधन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में है। कोविड की वैक्सीन आने पर उसे रखने के लिए कोल्ड चेन और वैक्सीनेटरों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की कार्यवाही चल रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+