यूपी में कोरोना की रफ्तार पर लगा ब्रेक, पिछले 24 घंटों में महज 642 नए केस, कुल सक्रिय मामले 12642
लखनऊ, जून 10: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार अब ब्रेक लग चुका है। रोज सामने आने वाले नए मामलों में कमी के साथ मौतों का आंकड़ा भी कम हो रहा है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो यह आंकड़ा अब 700 से भी कम हो गया है। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश में आज कोरोना के 642 नए कोविड मामले दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 12,642 रह गई है। आज 1231 लोग रिकवर हुए हैं। पॉजिटिविटी दर 0.3 फीसदी रह गई है।

अगले 3 महीने में 10 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने की कोशिश
सहगल ने बताया कि अब तक 2,15,88,323 डोज दी जा चुकी हैं। कल 3,91,000 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। टीकाकरण की संख्या अगले महीने से प्रतिदिन 10 लाख करने का प्रयास किया जाएगा। अगले 3 महीने में 10 करोड़ लोगों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने की कोशिश की जाएगी।
यूपी के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- केस बढ़े तो लग सकता है आंशिक कोरोना कर्फ्यू
बता दें, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अब कोरोना कर्फ्यू में छूट है। नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन अभी भी जारी है। इस बीच कोरोना की तीसरी लहर को लेकर लगातार आशंका जाहिर की जा रही है। इसे लेकर प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने कहा कि तीसरी वेव को ध्यान में रखकर हम तैयारी कर रहे हैं। पेड्रियाटिक आईसीयू से संबंधित सभी संसाधन पूरे प्रदेश में 20 जून तक तैयार हो जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि किसी भी जिले में अगर कोरोना के मामले बढ़ेंगे तो हम वहां फिर से आंशिक कोरोना कर्फ्यू लगा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications