यूपी: किडनैप कर नर्स से चलती कार में गैंगरेप, सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गये बलात्कारी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला रामपुर जिले में आया है। यहां के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स को सड़क से अगवा कर लिया गया और चलती कार में गैंगरेप किया गया। गैंगरेप के बाद बलात्कारियों ने उसे चलती कार से फेंक दिया और फरार हो गये। नर्स को उस वक्त अगवा किया गया जब वो अपने साथ होने वाली छेड़खानी कर रिपोर्ट लिखवाने सीओ ऑफिस जा रही थी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नर्स को एक महिला ने गोद ले रखा है। नर्स पर इरशाद नामक एक युवक की बुरी नजर थी और वो अकसर उसपर शादी करने का दबाव डालता था। इसी बात से परेशान होकर नर्स पुलिस को इस बात की जानकारी देने के लिए कोतवाली जा रही थी। अभी वो रास्ते में ही थी कि इरशाद अपने दो दोस्तों के साथ कार में आया और नर्स को कार के अंदर खींच लिया। इरशाद और उसके दोस्तों ने चलती कार में नर्स के साथ बलात्कार किया।
बलात्कार के बाद आरोपियों ने नर्स को सड़क के किनारे फेंक दिया और फरार हो गये। कुछ लोगों ने नर्स को बेहोशी की स्थिति में देखा था, इसके बाद लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। बाद में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर नर्स को अस्पताल भेजा। परिजनों को भी सूचना देकर पुलिस ने बुलवाया व पूछताछ की। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।













Click it and Unblock the Notifications