UP: यूपी विधान परिषद में नव निर्वाचित सदस्‍यों ने ली शपथ, नहीं पहुंचे सपा के राजेंद्र चौधरी

Uttar Pradesh Legislative Council Newly Elected Members Oath Ceremony In Lucknow: लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित सदस्यों ने लखनऊ में शपथ ग्रहण की। प्रोटेम स्पीकर कुंवर मानवेंद्र सिंह ने उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, रिटायर्ड आईएएस एके शर्मा समेत 9 नव निर्वाचित सदस्यों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बता दें, यूपी एमएलसी के लिए 12 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के 10 और समाजवादी पार्टी के दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इनमें से कुंवर मानवेंद्र सिंह प्रोटेम स्पीकर बनाए गए हैं। उन्हें राज्यपाल ने कार्यकारी उपसभापति की शपथ दिलाई थी। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सपा के एलएलसी राजेंद्र चौधरी नहीं शामिल हुए।

uttar pradesh legislative council newly elected members take oath

भाजपा के सलिल विश्नोई ने सभापति कक्ष में ली शपथ

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों में बीजेपी की ओर से सबसे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, लक्ष्मण आचार्य, महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला, अश्विनी त्यागी, सुरेंद्र चौधरी, धर्मवीर प्रजापति, अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में सपा के सदस्य व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी के अलावा भाजपा के सलिल विश्नोई शपथ लेने नहीं पहुंचे। हालांकि, बाद में भाजपा के सलिल विश्नोई को सभापति कक्ष में शपथ दिलाई गई।

स्वतंत्र देव सिंह को क्‍यों टोका गया?

बता दें, शपथ के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह कुछ पंक्तियां बिना बोले ही आगे बढ़ गए। इस पर प्रोटेम स्पीकर कुंवर मानवेंद्र सिंह ने उन्हें टोका और फिर से शपथ पत्र पढ़ने की बात कही, जिसके बाद स्वतंत्र देव सिंह ने दोबारा शपथ पत्र पढ़ा और औपचारिकताएं पूरी की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+