UP सरकार ने IPS जसवीर सिंह को किया सस्पेंड, कभी लगाया था योगी पर रासुका

Lucknow news, लखनऊ। यूपी सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी जसवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया है। आईपीएस जसवीर सिंह एडीजी रूल्स एंड मैनुअल के पद पर तैनात थे। माना जा रहा है कि 30 जनवरी को आईपीएस जसवीर सिंह के हफिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू के बाद ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था कि ''आईपीएस हूं, किसी भी कीमत पर सिद्धांतों से समझौता नहीं करूंगा।'' बता दें, आईपीएस जसवीर सिंह ने महरागंज एसपी रहते समय साल 2002 में योगी आदित्यनाथ पर रासुका के तहत कार्रवाई की थी।

uttar pradesh ips officer jasvir singh suspended by yogi govt

योगी सरकार ने दी सजा!

योगी सरकार ने जिस तरह से कार्रवाई करते हुए आईपीएस जसवीर सिंह को सस्पेंड किया है। साल 2002 में जब जसवीर सिंह महराजगंज के एसपी थे तो उन्होंने योगी आदित्यनाथ पर रासुका की कार्रवाई की थी, जिसके तुरंत बाद जसवीर का तबादला फूड सेल्स में कर दिया गया था। वहीं, अब सीएम योगी ने जसवीर को सजा देते हुए निलंबन की कार्रवाई की है।

uttar pradesh ips officer jasvir singh suspended by yogi govt

यूपी पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड की गई जानकारी

आईपीएस के निलंबन की जानकारी यूपी पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर डाली गई है। वेबसाइट के अलावा किसी को इस बात की जानकारी नहीं दी गई। न ही मीडिया को बताया गया। अब मीडिया में खबर आने के बाद से हड़कंप मच गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+