मुंबई में खुलेगा यूपी सरकार का ऑफिस, जानिए यूपी के मुंबईकरों को क्या होगा फायदा
लखनऊ, 10 मई: उत्तर प्रदेश सरकार मुंबई में एक नया कार्यालय बनाने जा रही है। जिसका उद्देश्य होगा महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में रह रहे उप्र के निवासियों को अपने प्रदेश में निवेश करने, उनके हितों की रक्षा व उनकी सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तावित इस कार्यालय के माध्यम से उन तमाम उप्र के निवासियों से जुड़ना संभव होगा जो या तो लंबे समय से मुंबई में नौकरी या व्यसाय के लिए रह रहे हैं, या वे, जो हर वर्ष रोजगार की तलाश में मुंबई जाते हैं और समय समय पर (या किसी आपदा की स्थिति में) यूपी वापस आते हैं।

भारत की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले मुंबई में बड़ी संख्या में यूपी और बिहार के लोग रहते हैं। यह लोग निजी क्षेत्र के साथ ही असंगठित क्षेत्र में भी काम करते हैं। ऐसे में उन लोगों की सहायता का ध्यान में रख इस दफ्तर का निर्माण कराया जा रहा है। मुंबई में योगी का कार्यालय अप्रवासी कामगारों के लिए यूपी में रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी सहायक होगा। यही नहीं, ये कार्यालय आपदा में यूपी के मुंबईकरों की सहायता का केंद्र भी बनेगा।
मुंबई में बड़ी संख्या में रहते हैं यूपी के लोग
एक अनुमान के मुताबिक, मुंबई की 1 करोड़ 84 लाख जनसंख्या में लगभग 50 से 60 लाख उत्तर भारतीय मूल के लोग रहते हैं, जिनमे यूपी से आने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। मुंबई में ये लंबे समय से रह रहे हैं और समय-समय पर अपने घर उत्तर प्रदेश के अलग जिलों में आते रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications