यूपी में होली पर दो दिन रहेगी छुट्टी, योगी सरकार ने जारी किया आदेश

लखनऊ, 16 मार्च: उत्तर प्रदेश के स्‍कूल-कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में इस बार होली पर दो दिन की छुट्टी रहेगी। यूपी सरकार ने पहले अवकाश की जो लिस्‍ट जारी की थी, उसमें सिर्फ 18 मार्च को ही छुट्टी थी, लेकिन अब 19 मार्च को भी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। ऐसे में यूपी में सरकारी कर्मचारियों का अब तीन दिन अवकाश रहेगा। 18 को शुक्रवार, 19 को शनिवार और फिर अगले दिन 20 मार्च को रविवार की छुट्टी है।

Uttar Pradesh Government announces holiday for Holi on 18th and 19th March 2022

दो दिन छुट्टी मिलने से खुश हुए कर्मचारी

प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन जितेंद्र कुमार ने बुधवार को दो दिन अवकाश की अधिसूचना जारी की। इस अधिसूचना के मुताबिक, राज्य में 18 मार्च और 19 मार्च को दो दिवसीय होली की छुट्टी रहेगी। बता दें, यूपी में इस बार 18 और 19 मार्च को होली मनाई जा रही है। लखनऊ, कानपुर जैसे जिलों में लोग 18 को तो गोरखपुर समेत पूर्वांचल के कुछ हिस्‍से में 19 मार्च को होली खेलने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में यूपी सरकार के इस आदेश से लोगों को काफी खुशी हुई है।

पहले सिर्फ एक दिन थी होली की छुट्टी

बता दें, इससे पहले यूपी में सिर्फ एक दिन यानी 18 मार्च को होली की छुट्टी देने की बात कही गई थी। इस आदेश में परिवर्तन करते हुए अब 19 मार्च को भी छुट्टी देने की घोषणा की गई है। अब होली पर दो दिनों की छुट्टी का आनंद लिया जा सकेगा। स्कूल और कॉलेज भी दो दिन बंद रहेंगे। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार 21 मार्च को खुलेंगे। बता दें, योगी सरकार प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन का वितरण लोकसभा चुनाव 2024 तक करने की तैयारी है। यह योजना होली के बाद बंद होने वाली थी पर इसे विस्तार देने की तैयारी राज्य सरकार कर रही है। इस संबंध में जल्द ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+