कोरोना पॉजिट‍िव पूर्व मंत्री भगवती सिंह के न‍िधन के 12वें दिन संक्रम‍ित बेटे की भी मौत

लखनऊ, अप्रैल 16: कोरोना संक्रमित पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के बाद उनके बेटे राकेश कुमार सिंह की भी मौत हो गई है। राकेश सिंह 67 साल के थे और कोरोना वायरस से संक्रम‍ित थे। पूर्व मंत्री भगवती सिंह के निधन के 12वें दिन उनके पुत्र राकेश कुमार सिंह का भी निधन हो गया है। राकेश के दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके छोटे भाई हृदेश कुमार सिंह भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। बता दें, बीते दिनों पूर्व मंत्री भगवती सिंह का निधन हो गया था। उनका शव केजीएमयू को दान किया गया था, जहां जांच में कोविड 19 की पुष्‍ट‍ि हुई थी।

Recommended Video

    Gujarat Covid 19: एशिया के सबसे बड़े सिविल हॉस्पिटल में भी जगह कम पड़ी, 70 एंबुलेंस बाहर ही खड़ी
    uttar pradesh former minister bhagwati singh son lost life due to covid 19

    लखनऊ में एक दिन में 6598 नए कोरोना मरीज

    उत्‍तर प्रदेश के स्‍वास्‍थ व‍िभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में प्रदेश में कोरोना वायरस के 27,426 नए केस सामने आए हैं, जबकि 103 लोगों की मौत हुई है। राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां 6598 संक्रम‍ित मरीज म‍िले हैं, जबकि 35 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में 1758 ,वाराणसी में 2344 और कानपुर में 1403 नए मामले सामने आए हैं। प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 1,11,835 है।

    बड़े भाई की कोरोना से मौत, छोटे भाई की हालत गंभीर

    बता दें, लखनऊ का कोरोना वायरस से बुरा हाल हो रखा है। यहां के अस्पतालों में बेड नहीं है। इलाज के अभाव में मरीज दम तोड़ रहे हैं। लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रॉमा सेंटर के बाहर खड़े भानु प्रताप नाम के युवक ने बताया कि दो दिन पहले उनकी बड़े भाई की कोरोना के कारण मौत हो गई, जबकि उनका छोटा भाई कोरोना की वजह से गंभीर हालत में है। भानु ने बताया कि उनके छोटे भाई की लगातार तबीयत बिगड़ती जा रही है, लेकिन अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है। दो दिन से ही उन्‍हें वेटिंग एरिया में रोका हुआ है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+