यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पहुंची 480, आगरा में सबसे अधिक 104

लखनऊ। यूपी में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 480 तक पहुंच गई है। इनमें से 45 मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोरोना का संक्रमण यूपी के 41 जिलों तक फैला हुआ है। राज्य में 931 वेंटिलेटर की व्यवस्था की गई है। अभी तक आइसोलेशन में 576 मरीजों को भर्ती किया गया है, जबकि 8084 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। यूपी में सबसे अधिक अब तक आगरा में 104 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

uttar pradesh covid 19 cases latest news and update

यूपी के 15 जिलों में 133 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए

Recommended Video

    Coronavirus : Agra में 12 new positive case, संक्रमितों की संख्या हुई 104 | वनइंडिया

    उत्तर प्रदेश के 41 जनपदों में कोरोना वायरस अपने पांव पसार चुका है। यूपी के 15 जिलों में 133 हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां 1061000 की आबादी रह रही हैं। अभी तक संक्रमण के जो भी मामले सामने आए हैं वो 80 फीसदी हॉटस्पॉट इलाकों से जुड़े हुए हैं। प्रदेश में अब तक 5477 लोगों में कोरोना जैसे लक्षण हैं। अब तक कुल 480 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जांच के लिए अब तक कुल 10559 सैम्पल भेजे गए, जिनमें 10012 की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। कोरोना प्रभावित देशों से अब तक कुल 68610 लोग उत्तर प्रदेश वापस लौटे हैं। प्रदेश में कुल 22273 पैसेंजर्स को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। 8084 लोगों को इंस्टीट्यूशनल क्वॉरंटाइन में रखा गया है।

    यूपी में अब तक छह की मौत

    अब तक प्रदेश के 9 जनपदों से 45 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। इनमें आगरा से 10, नोएडा से 12, गाजियाबाद से 5 और लखनऊ से 5 हैं। इसके अलावा कानपुर से 1, शामली से 1, पीलीभीत से 1 व लखीमपुर खीरी से 1 व मेरठ से 9 कोरोना मरीजों को इलाज के बाद डिस्चार्ज किया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 6 मौतें हुई हैं। मेरठ, बस्ती, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद और बुलंदशहर जिले में अब तक 1-1 मौत हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+