COVID-19: यूपी में कोरोना से अब तक 1500 से अधिक मौतें, संक्रमित लोगों में से 70 फीसदी पुरूष
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण से अब तक 1500 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। संक्रमित लोगों में से 70.49% पुरूष और 29.52% महिलाएं हैं। 0-20 साल वाले 14.61%, 20-40 साल वाले 49.38%, 41-60 साल वाले 27.83% और 60 साल से ज्यादा उम्र के 8.17% लोग संक्रमित हुए हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को जानकारी दी कि प्रदेश में जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 45,807 हो गई है। संक्रमण से अब तक कुल 1530 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कल 87,754 सैंपल्स की जांच की गई। इनमें से 52,195 टेस्ट एंटीजन और बाकि RT-PCR और ट्रुनेट के माध्यम से किए गए। अब तक प्रदेश में 21,20,843 टेस्ट किए जा चुके हैं।

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि अभी हम टेस्टिंग में सिर्फ तमिलनाडु से पीछे चल रहे हैं। अगर हम प्रतिदिन औसत 1 लाख से 90,000 तक सैंपल्स की टेस्टिंग करेंगे तो हम देश में टेस्टिंग में पहले स्थान पर आ जाएंगे। बता दें, बुधवार को राजधानी लखनऊ के आशियाना थाने में 12 पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जानकारी होने पर पूरे थाने को सील कर दिया गया और सैनिटाइज किया गया। मंगलवार को लखनऊ में 247 लोग पॉजिटिव पाए गए, वहीं तीन की मौत हो गई। 25 मरीज डिस्चार्ज हुए। अब तक 3068 मरीज घर लौट चुके हैं। लखनऊ में कई दिनों से 5000 सैंपल रोजाना लिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोविड-19 की रोकथाम के लिए लेकर हो रहे कार्यों को और बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्साधिकारी की कमेटी बनाकर कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये गए हैं। सीएम योगी ने कोविड-19 के नियंत्रण के संबंध में की जा रही कार्रवाई को और बेहतर करने के निर्देश बुधवार को दिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जनपद स्तर पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कमेटी गठित करते हुए कार्ययोजना तैयार की जाए।
-
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे












Click it and Unblock the Notifications