COVID-19: यूपी के 23 जिले हुए कोरोना मुक्त, 300 से कम हुए कुल एक्टिव केस

लखनऊ, 31 अगस्त: उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर की स्थिति नियंत्रण में है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश के 23 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। ये जिले कोरोना मुक्त हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में हुई 1 लाख 73 हजार 419 सैंपल की टेस्टिंग में 65 जिलों में एक भी नया मरीज नहीं पाया गया। महज 19 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 74 लोग ठीक होकर घर गए। प्रदेश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 256 है। कोविड रिकवरी दर 98.6 है, जबकि बीते 24 घंटे में पॉजिटिविटी दर 0.01% फीसदी रही।

Uttar Pradesh 23 districts have now become free from Covid 19

सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंगलवार को कोविड-19 प्रबंधन के लिए गठित टीम-9 की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीएम योगी ने कहा कि एग्रेसिव ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट की नीति के साथ-साथ तेज टीकाकरण की नीति से उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण नियंत्रित स्थिति में है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 23 लाख 18 हजार 979 टेस्ट हो चुके हैं। इसी प्रकार 30 अगस्त तक 7 करोड़ 15 लाख 60 हजार से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। 6 करोड़ से अधिक प्रदेशवासियों ने टीके की कम से कम एक डोज जरूर ले ली है। इस महत्वपूर्ण कार्य को और तेज किए जाने के प्रयास हों। भारत सरकार से सतत संपर्क बनाए रखा जाए।

सीएम ने कहा- रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी बनाया जाए

बैठक में सीएम योगी ने कहा, विभिन्न राज्यों में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। कोविड प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाना बहुत जरूरी है। सीएम ने कहा कि रात 10 बजे के बाद रात्रिकालीन कर्फ्यू को प्रभावी बनाया जाए। 10 बजे तक सभी दुकानें/बाजार बंद हो जाएं। लोग अनावश्यक सड़कों पर न घूमें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+