यूपी विधानसभा सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा, आज पेश होगा अनुपूरक बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन अनुपूरक बजट पेश होने से पहले विपक्ष ने जमकर हंगामा काटा। कांग्रेस, बसपा और भाजपा ने कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों पर सरकार को घेरा। बसपा के विधायकों ने बुलंदशहर रेप केस, मथुरा हिंसा सहित तमाम मुद्दों पर सदन के भीतर बैनर व पोस्टर लहराये। बीएसपी के विधायक वेल में घुस आये जिसके बाद कई बसपा विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष ने सदन से बाहर कर दिया।

देखिये सिर्फ एक क्लिक पर यूपी विधानसभा की 25 साल की कार्यवाही

Uproar in UP Assembly over law & order situation in the state

वहीं भाजपा के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर अपना विरोध दर्ज कराया। वहीं इस पूरे हंगामे में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि जिनका नाम ही विपक्ष है उनसे आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन नहीं चलने देगा यह मुझे पता है। अखिलेश यादव आज अपना अनुपूरक बजट पेश करेंगे जिसमें तमाम मदों में वित्तीय आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा आझ राज्यपाल के धन्यवाद प्रस्ताव पर विधानसभा अपनी मुहर लगायेगी।

इस मानसून सत्र में कुल चार बिल पेश किया जायेंगे, जिसमें मुख्य रूप से अपार्टमेंट बिल, जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के विश्वास प्रस्ताव में संशोधन व जीएसटी बिल पेश किया जाएगा। वहीं यूपी में पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले बचाने के लिए सदन में बिल पेश किया जाएगा। जिसके संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला दिये जाने पर प्रतिबंध लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+