यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 41 नए केस, 79 मरीज हुए ठीक
लखनऊ, 06 अगस्त: उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 41 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान ठीक होकर डिस्चार्ज होने वाले लोगों की संख्या 79 है। प्रदेश में कोरोना के अब 619 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट 98.6 प्रतिशत चल रहा है। विगत 24 घंटों में हुई टेस्टिंग में 53 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 22 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। आज अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, महोबा, पीलीभीत, प्रतापगढ़ और सीतापुर में कोविड का एक भी मरीज नहीं मिला। यह जिले आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।
Recommended Video

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की बैठक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोक भवन, लखनऊ में कोविड-19 के सम्बन्ध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रदेश में बाढ़, अतिवृष्टि की स्थिति पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए हैं। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि प्रदेश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर पर प्रभावी नियंत्रण है। प्रदेश में आज अलीगढ़, अमेठी, बदायूं, एटा, फिरोजाबाद, हाथरस, महोबा, पीलीभीत, प्रतापगढ़ और सीतापुर में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं।
प्रदेश में औसतन प्रतिदिन हो रहे ढाई लाख से अधिक टेस्ट
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में औसतन प्रतिदिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहे हैं। विगत 24 घंटों में हुई टेस्टिंग में 53 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 22 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 619 है। मुख्यमंत्री को बताया गया कि ट्रेसिंग, टेस्टिंग और त्वरित ट्रीटमेंट की रणनीति के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अब तक 06 करोड़ 69 लाख 67 हजार 783 कोविड सैम्पल की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटे में 02 लाख 50 हजार 39 कोविड सैम्पल की जांच की गई और 41 नए मरीजों की पुष्टि हुई है।












Click it and Unblock the Notifications