मुख्तार अंसारी को लेकर रोपड़ जेल से निकली यूपी पुलिस
लखनऊ। माफिया मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस की टीम यूपी के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि यूपी के लाने के दौरान मुख्तार के रूट में भी बदलाव किया जा सकता है। मुख्तार की वापसी को लेकर रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों को अलर्ट कर दिया गया है। मुख्तार की जान पर खतरे और अन्य वजहों से यूपी पुलिस ने उसे लाने के लिए कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया है। बता दें, मुख्तार के काफिले के साथ-साथ मीडिया की भी गाड़ियां चल रही हैं। मुख्तार को लेकर यूपी पुलिस की टीम अभेद्य सुरक्षा घेरे में यूपी आ रही है।
Recommended Video

बता दें, मुख्तार अंसारी को लेने पंजाब पहुंची यूपी पुलिस रोपड़ के पुलिस लाइन में पंजाब पुलिस और यूपी पुलिस के बीच मुख्तार की सुरक्षा और रूट को लेकर चर्चा चली। जेल मैन्युअल के हिसाब से सुबह 6 से 12 और दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक किसी भी कैदी को जेल से रिहा या किसी अन्य राज्य की पुलिस को सौंपा जाता है। अब यूपी पुलिस मुख्तार को रोपड़ जेल से लेकर निकल चुकी है।
मुख्तार को लाने के रूट पर एसटीएफ तैनात
मामले में दोनों राज्यों की सरकार नजर बनाए हुए है। यूपी सरकार ने मुख्तार अंसारी को लाने के रूट पर यूपी एसटीएफ की भी तैनाती कर दी है। एसटीएफ को मुख्तार के काफिले की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एसटीएफ की एक टीम इस समय नई दिल्ली में डेरा भी डाल दिया है।
इससे पहले मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी ने फेक एनकाउंटर की आशंका जताते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अफशां अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मुख्तार अंसारी की सुरक्षा की गुहार लगाई। अफशां ने कोर्ट से मुख्तार अंसारी की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की है। याचिका में कहा गया है कि मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल ट्रांसफर करने के दौरान और कोर्ट में पेशी दौरान सुरक्षा दी जाए।












Click it and Unblock the Notifications