यूपी पुलिस भर्ती-2018: 27 और 28 जनवरी को होगी सिपाही भर्ती परीक्षा

Lucknow News (लखनऊ)। अगर आपने भी यूपी पुलिस की वर्दी पहनने का ख्वाब सजा रखा है, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2018 के लिए लिखित परीक्षा की तारीखों का ऐलान हो गया है। लिखित परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 27 व 28 जनवरी को होगा।

up police constable recruitment exam on 27 and 28 January

दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने शुक्रवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर सूचना दी है। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने नवंबर माह में पुलिस और पीएसी के लिए 49,568 भर्तियां निकाली थीं। इनमें आरक्षी नागरिक पुलिस की 31360 और आरक्षी प्रादेशिक आर्म्ड कान्सटेबुलरी की 18208 वैकेंसी थी। इसी परीक्षा की तिथि अब जारी कर दी गई है।

49568 पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा 27 और 28 को आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में अग्रिम सूचना समय पर बोर्ड की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी। बता दें कि लिखित परीक्षा 300 अंकों की होगी। यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ (आब्जेक्टिव) प्रकार की होगी, जिसमें केवल एक ही प्रश्नपत्र होगा। प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिन्दी, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता, मानसिक अभिरुचि, बुद्धिलब्धि एवं तार्किक क्षमता के सवाल होंगे। गलत उत्तर देने पर ऋणात्मक अंक दिए जाएंगे। अगर किसी प्रश्न या उत्तर विकल्प में गलती पाई जाती है तो परीक्षा में सम्मिलित सभी अभ्यर्थियों को उसके पूरे अंक दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+