यूपी में 49 हजार सिपाहियों की भर्ती परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी हुई, यहां देख सकते हैं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकार द्वारा निकाली गई 49 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने एक्जाम की आंसर-की (अंतिम उत्तर कुंजी) जारी कर दी है। ये आंसर-की रिजर्व सिविल पुलिस एवं कांस्टेबल पीएसी रिक्रूमेंट एक्जाम के लिए जारी हुई हैं। इसी साल 27 जनवरी और 28 जनवरी को यूपीपीआरपीबी ने लिखित परीक्षा कराई थी। जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, वे अब uppbp.gov.in वेबसाइट पर जाकर फाइनल आंसर-की चेक कर सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि ये आंसर-की 12 नवंबर तक चेक की जा सकती है।

आंसर-की 12 नवंबर तक चेक कर सकते हैं
बता दें कि, प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2 फरवरी को जारी की गई थी। जिस पर 7 फरवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इस बार अंतिम उत्तर कुंजी जारी की गई है। जिसे आप 12 नवंबर, 2019 तक uppbp.gov.in पर देख सकते हैं। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही परीक्षा का परिणाम जारी करेगा। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी के लिए चयनित किया जाएगा।
किसके लिए कितने कॉन्सटेबल चाहिए
यूपीपीआरपीबी ने पिछले साल अक्टूबर में 31,360 सिविल कांस्टेबल और 18,208 रिजर्व PAC (पुरुष) पदों पर भर्ती की घोषणा की थी। यूपी कांस्टेबल भर्ती के लिए 19 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किया था।












Click it and Unblock the Notifications