बिजनौर हिंसा में यूपी पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा
बिजनौर। यूपी के बिजनौर में पिछले हफ्ते हुई हिंसा में पुलिस ने अपनी जांच में बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि जिस वक्त यह घटना हुई थी वहां भाजपा के स्थानीय नेता व उनका प्राइवेट गनर मौजूद था।

यह भी पढ़िए- महिला के साथ पकड़े गए बिजनौर मस्जिद के इमाम, वायरल हुआ वीडियो
वीडियो क्लिप में भाजपा नेता की मौजूदगी दर्ज
बिजनौर के एसपी उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि हमें एक वीडियो क्लिप मिली है जिससे यह साबित होता है कि भाजपा कार्यकर्ता ऐश्वर्य चौधरी और उनके दो सहयोगी जिसमें एक बिजनेसमैन व उनका प्राइवेट गनर शामिल है मौके पर मौजूद थे, इस हिंसा में हम उनकी भूमिका की जांच कर रहे हैं।
इसे भी पढ़िए- बिजनौर हिंसा: मरने वालों के परिजनों को CM देंगे 20 लाख रुपये
फोन कॉल में भी भाजपा नेता की मौजूदगी की पुष्टि
वहीं एसएचओ रिशी राम कठेरिया का कहना है कि वीडियों फुटेज जिसमें ऐश्वर्य चौधरी मौजूद हैं के अलावा हमारे पास उनके फोन के डिटेल भी हैं जिससे यह साबित होता है कि वह पेड्डा गांव में मौजूद थे जहां हिंसा हुई थी। भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव सिसोदिया ने कहा कि ऐश्वर्य चौधरी पार्टी के स्थानीय सदस्य हैं।
16 लोगों की संपत्ति जब्त करने की तैयारी
आपको बता दें कि अभी तक इस मामले में कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन लोगों नें हिंसा के दौरान फायरिंग की थी। इसके साथ ही पुलिस उन 16 लोगों की संपत्ति जब्त करने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रही है।
भाजपा सांसद ने बताया षड़यंत्र, सीबीआई जांच की मांग
वहीं इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री व मुजफ्फरनगर के भाजपा सांसद संजीव बाल्यान का कहना है कि उन्होंने सोमवार को गांव जाने की कोशिश की थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उन्हें जाने नहीं दिया। जिसके चलते उन्होंने शहर में ही पीड़ित परिवारों से आरोपियों के घरवालों से मुलाकात की।
बाल्यान का कहना है कि यह हिंसा तब हुई जब एक मुस्लिम लड़के ने हिंदू लड़की के साथ छेड़खानी की थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का नाम बतौर आरोपी दर्ज किया गया है वह पीड़ित हैं। ऐसे में मैं इस पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करता हूं। उन्होंने कहा कि पुलिस यहां के लोगों को परेशान कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications