UP Nikay Chunav में AAP का जलवा, संजय सिंह ने बताया- कहां-कहां जीते पार्टी के उम्मीदवार
UP Nikay Chunav में AAP के प्रदर्शन पर संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की जनता को हार्दिक बधाई दी।

UP Nikay Chunav में आम आदमी पार्टी की जीत पर संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को शुक्रिया अदा किया। इसके साथ ही उन्होंने यूपी की जनता को बधाई भी दी। संजय सिंह ने कहा कि यूपी के मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी को कांग्रेस से आगे पहुंचा दिया।
संजया सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर 3 और 1 समर्थित सीटों पर जीत दर्ज की है। नगर पालिका परिषद में कुल 4 सीटें और नगर पंचायत चेयरमैन की 7 सीटों पर क़ब्ज़ा जमाया है। इसके अलावा काफी तादा में पार्षद और सभासद ने जीत दर्ज की है।

आजम खान के गढ़ में आम आदमी पार्टी का झंडा बुलंद हुआ है। रामपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर आम आदमी पार्टी की सना खानम ने पार्टी का झंडा बुलंद किया है। सपा प्रत्याशी फात्मा जबीं को हराकर सना खानम ने जीत दर्ज की है।
सना खानम ने आजम खान के गढ़ में 10 हज़ार 958 वोटों से जीत हासिल की है। आपको बता दें कि यह सीट महिला आरक्षित थी। यूपी के 75 जिलों में दो चरणओं में नगर निकाय चुनाव हुआ था। 4 मई और 11 मई को लोगों ने मतदान किया था।
नगर निकाय चुनाव में 17 महापौर, 1 हज़ार 20 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के लिए 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5 हज़ार 327 सदस्य, नगर पंचायतों के लिए 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7 हज़ार 178 सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान हुआ था।
17 महापौर और 1 हज़ार 401 पार्षदों के लिए मतदान हुआ, जिसमें 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए। नगर पालिका परिषदों के लिए 198 अध्यक्षों और 5 हज़ार 260 सदस्यों के लिए मतदान हुआ।












Click it and Unblock the Notifications