UP News: यूपी सरकार भूमाफिया के खिलाफ करेगी कार्रवाई, सीएम योगी ने दिए अधिकारियों को यह निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश में जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफिया और दबंगों की अब खैर नहीं होगी। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले भू माफिया और कमजोर लोगों को उजाड़ने वाले दबंग किसी भी दशा में बक्शे न जाए। उनके खिलाफ कठोरता से कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

सीएम योगी मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक वह खुद पहुंचे और एक-एक कर समस्याएं सुनी।

cm yogi

जनसुनवाई के दौरान करीब डेढ़ सौ लोगों से सीएम योगी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सबको आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी के साथ नाइंसाफी नहीं होगी। सबके प्रार्थना पत्र को संबंधित अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित और संतुष्टिपरक निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

जनसुनवाई के दौरान कुछ लोगों ने भू माफिया द्वारा जमीन पर कब्जा करने की शिकायत दी। इस पर सीएम योगी ने कहा कि माफिया को करारा सबक सिखाया जाएगा। उनके रहते कोई भी किसी कमजोर या गरीब को उजाड़ नहीं पाएगा।

सीएम योगी ने प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जबरन जमीन पर कब्जा करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। कोई भी दबंग माफिया अपराधी किसी की जमीन पर कब्जा न कर पाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+