UP : ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की तैयारी में जुटी यूपी सरकार, 10 लाख करोड़ के प्रस्तावों पर होगा अमल

UP Ground Breking Ceremony: उत्तर प्रदेश सरकार ने इसी साल फरवरी में ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन किया था जिसमें करीब 37 लाख करोड़ रुपये के निवेश के प्रस्ताव आए थे। उसके बाद से ही सरकार ने इन प्रस्तावों पर काम करना शुरू किया। सरकार का दावा है कि यूपी में जल्द ही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा जिसके माध्यम से करीब दस लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों के कार्यान्वयन शुरू कियाजाएगा।

योगी आदित्यनाथ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, औद्योगिक विकास आयुक्त (आईआईडीसी) मनोज कुमार सिंह ने कहा कि,

ग्राउंडब्रेकिंग समारोह में 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को लागू करने के लिए तैयार हो रहे हैं। बुनियादी ढांचा और उद्योग विकास विभाग ग्राउंडब्रेकिंग समारोह में सबसे अधिक निवेश वाले सबसे अधिक प्रस्तावों को लागू करेगा।

अभी तय नहीं हुई है GBS की तारीख

उन्होंने कहा कि समारोह की तारीख अभी तय नहीं हुई है। राज्य सरकार दिवाली के आसपास या उसके बाद समारोह आयोजित कर सकती है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समारोह की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं राज्य सरकार ने निवेशकों से संपर्क करने और उनके प्रस्तावों का सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया है।

सीएम योगी ने जिलाधिकारियों को पकड़ाया था टास्क

22 सितंबर को एक बैठक में, आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों से कार्यान्वयन के लिए तैयार निवेश प्रस्तावों पर एक महीने में रिपोर्ट सौंपने को कहा था। उन्होंने डीएम और मंडलायुक्तों को निवेश-केंद्रित समीक्षा बैठकें आयोजित करने और हर स्तर पर जवाबदेही तय करने के लिए भी कहा ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ग्राउंडब्रेकिंग समारोह के माध्यम से अधिक निवेश परियोजनाओं को लागू किया जा सके।

यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कहा कि,

10 फरवरी, 2023 को जीआईएस के दौरान, हमें 37.50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसके बाद हमने यह पता लगाने के लिए प्रस्तावों की मैपिंग की कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, बुन्देलखंड आदि किन क्षेत्रों को कितने प्रस्ताव मिले हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण में हुई एक समीक्षा बैठक के बाद नंदी ने कहा था कि "मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमें राज्य भर में निवेश प्रस्ताव मिले हैं और जल्द ही 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए एक शिलान्यास समारोह आयोजित किया जाएगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+