UP News: जन्माष्टमी और चेहल्लुम को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, लखनऊ में किया Flag March
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चेहल्लुम के जुलूस को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की है।
Flag March on Chehellum: उत्तर प्रदेश में एक तरफ जहां जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर चेहल्लुम के मद्देनजर लखनऊ पुलिस की ओर से पुराने शहर इलाके में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान डीसीपी (पश्चिम) राहुल राज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

पुलिस ने कहा कि चेहल्लुम पर मुसलमानों द्वारा निकाले जाने वाले जुलूस के कारण गुरुवार को पुराने लखनऊ के कई इलाकों में यातायात को डायवर्ट किया जाएगा। चेहल्लुम का जुलूस दोपहर एक बजे नाजिम साहब इमामबाड़ा से शुरू होगा।
डीसीपी ट्रैफिक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर 1 बजे नाजिम साहब इमामबाड़ा से शुरू होगा और विक्टोरिया स्ट्रीट, नखास, टूडियागंज, थाना बाजार खाला, लाल माधव (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी और विक्रम कार्टन मिल से होकर कर्बला तालकटोरा पर समाप्त होगा।
पुलिस के अनुसार, टूडियागंज तिराहा के पास यातायात प्रभावित होगा क्योंकि नखास या लाल माधव (हैदरगंज) तिराहा की ओर जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए सआदतगंज में गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज रोड से जाना होगा। इसी प्रकार कमला नेहरू क्रॉसिंग (मेडिकल क्रॉस) चौराहे के पास से टूड़ियागंज तिराहे की ओर जाने वाले यातायात को मेडिकल कॉलेज, चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
रकाबगंज, नक्खास, नाका, टूडियागंज, बुलाकी अड्डा तिराहा, हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहा, राजाजीपुरम, मवैया, आलमबाग, बालाजी मंदिर के पास क्रॉसिंग, विक्रम कॉटन मिल, एवरेडी तिराहा, भूसा मंडी और ऐशबाग रोड के पास भी यातायात प्रभावित रहेगा।
हालांकि, चिकित्सा आपातकाल के मामले में, यातायात पुलिस एवं स्थानीय पुलिस प्रतिबंधित मार्ग पर एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर टेंडर, स्कूल वाहन आदि की अनुमति देगी। चेहल्लुम के मद्देनजर लखनऊ पुलिस की ओर से पुराने शहर इलाके में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च में डीसीपी (पश्चिम) राहुल राज समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
पीएसी और अर्धसैनिक बलों की दस कंपनियां, 16 अतिरिक्त एसपी रैंक के अधिकारी, 35 एसीपी रैंक के अधिकारी, 31 इंस्पेक्टर, 250 उप-निरीक्षक और लगभग 900 कांस्टेबल तैनात किए गए हैं।
डीसीपी ने कहा, " लखनऊ पुलिस हाई अलर्ट पर रहेगी ताकि असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके। हम सोशल मीडिया समूहों पर भी नजर रखेंगे और सांप्रदायिक संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।"












Click it and Unblock the Notifications