Lucknow News: बीजेपी मुख्यालय में जुटीं 8 राज्यों की महिला मोर्चा की पदाधिकारी, जानिए पूरा मामला

UP BJP: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में रविवार को आठ राज्यों की महिला मोर्चा की पदाधिकारी शामिल हुईं। इस मौके पर यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने पदाधिकारियों को आने वाले समय में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

बीजेपी

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति पंडया तथा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने 9 विशेष राष्ट्रीय कार्यक्रमों को मध्य भारत के 8 राज्यों की मोर्चा पदाधिकारियों के साथ साझा किया। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में उत्तर प्रदेश सहित बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, राजस्थान एवं उड़ीसा की मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी सम्मिलित हुईं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आजादी के बाद से अब तक उपेक्षित नारी शक्ति को नारी शक्ति वंदन अधिनियम से उनको नेतृत्व एवं अधिकार देने का काम किया। उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति सम्पूर्ण सृष्टि का आधार है और भाजपा यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते के सिद्धान्त के साथ सदैव नारी सम्मान तथा नारी अधिकारों की पक्षधर है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा भाव के साथ राजनीति करने में विश्वास करती है। आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओ का प्रतिनिधित्व बढ़ रहा है और आधी आबादी की आत्मनिर्भरता के साथ ही भारत की आत्मनिर्भरता का संकल्प भी पूर्ण होगा।

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ज्योति पंडया ने कहा कि नारी शक्ति को भाजपा के साथ जोड़ने के लिए विशेष अभियान पार्टी द्वारा तय किये गए है। विभिन्न क्षेत्रों में सभी प्रभावी मातृशक्तियों को सम्पर्क के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का कार्य महिला मोर्चा करेगा।

उन्होंने कहा कि एनजीओ से जुड़ी हुई महिलाएं, खेलकूद से जुड़ी हुई महिलाएं, प्रबुद्ध वर्ग की महिलाएं, ट्रांसजेण्डर, महिला साहित्यकार, महिला पत्रकार, स्वयं सहायता समूह संचालित करने वाली महिलाओं, नव युवतियों आदि से अभियान चलाकर भारतीय जनता पार्टी अपनी विचारधारा तथा भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ जुड़ने का कार्य करेगी।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश ईकाई सभी प्रदेशों से आई हुई मोर्चा पदाधिकारियों का अभिनंदन करती है और केन्द्रीय नेतृत्व को आश्वस्त करती है कि केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा तय प्रत्येक अभियान व कार्यक्रम को सफलता से संचालित करेगी।

कार्यशाला में मोर्चा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों में उषा बाजपेयी, डा. कायनात काजी, आयुषी श्रीमाली, नीतू डवास, डा. ममता रानी, निशा सिंह, डा. कीर्तिका अग्रवाल, ऊषा मौर्या, पूजा मिश्रा प्रमुख रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन मोर्चा की महामंत्री रश्मिी रावल ने किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+