UP News: 60 लाख के हाथी पर गिरी आकाशीय बिजली, सूढ़ पूरी तरह क्षतिग्रस्त, फर्श में हुआ गड्डा
उत्तर प्रदेश में अचानक मौसम ने मिजाज बदला है और पिछले 3 दिनों से कई जिलों में लगातार तेज बारिश हो रही है। लखनऊ में भी मौसम का कहर देखने को मिल रहा है। इसी बीच रविवार देर रात यहां आंबेडकर पार्क में आकाशीय बिजली गिरी है। यह बिजली वहां लगी 60 लाख रूपये कीमत की हाथी प्रतिमा पर गिरी जिससे वो छतिग्रस्त हो गई। साथ ही फर्श में छह इंच चौड़ा छेद हो गया।
बता दें कि लखनऊ के गोमती नगर स्थित अंबेडकर पार्क में रविवार एवं सोमवार की आधी रात को आकाशीय बिजली तड़की और एक हाथी पर गिर गई। जिससे हाथी की सूढ़ पूरी तरह ध्वस्त हो गई। साथ ही, जिस जगह पर हाथी स्थापित था वहां की फर्श में छह इंच चौड़ा छेद हो गया।

स्मारक समिति की प्रवक्ता भावना सिंह ने बताया कि हाथी पर आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी सुबह हुई। इस संबंध में उच्च अधिकारीयों को जानकारी दी गई है। उधर, अंबेडकर पार्क के कर्मियों ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण 52 नंबर के हाथी की सूढ़ सहित अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

आपको बता दें कि बिजली गिरने से हाथी की सूढ़ का आधा हिस्सा तो टूट ही गया है, लेकिन बिजली का झटका इतना तेज था कि ग्रेनाइट से बनी फर्श का बड़ा हिस्सा दरक गया और एक जगह पर बड़ा छेद भी हो गया। कर्मियों का मानना कि आकाशीय बिजली ग्रेनाइट को तोड़कर जमीन में समा गई। गौरतलब है यह वही हाथी की प्रतिमा है जिन्हे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती विवादों में आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications