UP News: यूपी में आईपीएस अफसरों के तबादले, जानिए किसको क्या मिली जिम्मेदारी
Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने आगरा के पुलिस आयुक्त और उप महानिरीक्षक (डीआईजी), गोरखपुर रेंज सहित छह वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों को स्थानांतरित कर दिया। इसकी जानकारी यूपी के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), कानून और व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने मंगलवार को यहां दी।

2005 बैच के अधिकारी जे रविंदर गौड़, प्रीतिंदर सिंह की जगह लेंगे। 2004 बैच के अधिकारी, आगरा के पुलिस आयुक्त प्रीतिंदर सिंह को स्थानांतरित कर दिया गया है और उन्हें लखनऊ में डीजीपी पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। 2005 बैच के अधिकारी, गोरखपुर रेंज के महानिरीक्षक (आईजी) जे रविंदर गौड़, आगरा सीपी के रूप में सिंह की जगह लेंगे।
2004 बैच के एक अन्य अधिकारी, चंद्र प्रकाश (द्वितीय), जो आईजी आगरा रेंज के पद पर तैनात थे, को लखनऊ में नया आईजी इंटेलिजेंस नियुक्त किया गया है और 2008 बैच के अधिकारी सुरेश राव ए कुलकर्णी को डीआईजी गोरखपुर नियुक्त किया गया है।
तैनाती की प्रतीक्षा कर रहे 2005 बैच के प्रेम कुमार गौतम को डीआइजी प्रयागराज रेंज नियुक्त किया गया है। 2010 बैच के अधिकारी शिव हरि मीना, जो कि डीआइजी यूपी कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं के पद पर तैनात थे, को सुरेश राव ए कुलकर्णी के स्थान पर गौतमबुद्धनगर का अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications