UP News: लोकसभा चुनाव की रणनीति बनाने में जुटी BJP, विस्तारकों को पकड़ाया ये टास्क

UP BJP: देश में अगले साल होने वाले आम चुनाव से पहले बीजेपी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करके काशी, गोरखपुर एवं अवध क्षेत्र के विस्तारकों को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए प्रशिक्षण दिया।

bjp

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने बूथ विजय कार्ययोजना, सम्पर्क, समन्वय की बारीकियों सहित चुनावी माइक्रो मैनेमेंट का प्रशिक्षण दिया। राजधानी लखनऊ के राज स्टेट मैरिजलॉन, पारा में आयोजित विस्तारक प्रशिक्षण वर्ग का प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विस्तारक योजना प्रदेश प्रभारी श्री विजय बहादुर पाठक ने संचालन किया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने वर्ग में प्रशिक्षण देते हुए कहा कि विस्तारक प्रदेश नेतृत्व से लेकर क्षेत्र, जिला, मंडल व बूथ इकाई के बीच मजबूत सेतु का कार्य करते है। विस्तारक संगठन की कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन में मजबूत कड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाएं जनमानस तक पहुंचे यह हम सभी की जिम्मेदारी है।

चौधरी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्त्योदय दर्शन के आधार पर तैयार भाजपा सरकार की योजनाएं बिना पक्षपात सभी वर्गों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान का माध्यम बनी है। मोदी जी की गारन्टी से गरीब को आवास, पेयजल, निःशुल्क राशन, दवाई, पढ़ाई के साथ मूलभूत सुविधाओं से आच्छादित लाभार्थी वर्ग भाजपा के साथ मजबूती से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन अपने परिवारों तथा भ्रष्टाचार से कमाई गई अकूत सम्पत्तियों को बचाने के लिए भाजपा के विरोध में एक साथ आ रहे है। जबकि प्रधानमंत्री की गारन्टी है कि एक-एक भ्रष्टाचारी से पाई-पाई वसूल करेंगे।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने विस्तारकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षित व अनुशासित विस्तारक लोकसभा एवं विधानसभाओं में नेपथ्य में रहकर प्रभावी परिणाम देने में सक्षम हैं। इसलिए प्रत्येक विस्तारक अपने कार्य क्षेत्र में संगठन के प्रत्येक अभियान तथा कार्यक्रम में समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जुट कर कार्य करें।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर विस्तारकों की जिम्मेदारियां भी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तारकों के परिश्रम से प्राप्त प्रतिफल प्रदेश की 80 लोकसभाओं में भाजपा की बड़ी विजय के रूप में परिणित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+