उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को दुरुस्त करने में जुटे अजय राय, प्रवक्ता एवं मीडिया पैनलिस्ट की नई सूची जारी
UP News: बीते कुछ चुनावों में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की स्थिति अच्छी नहीं रही है। यही कारण है कि यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हाईकमान द्वारा हाल ही में प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया। वाराणसी के रहने वाले पूर्व विधायक अजय राय को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय द्वारा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए फेरबदल शुरू कर दी गई है। इसी कड़ी में रविवार को यूपी कांग्रेस द्वारा पार्टी के प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की नई सूची जारी की गई। नई सूची में 15 प्रवक्ता और 17 मीडिया पैनलिस्ट शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद अजय राय द्वारा यह पहला बड़ा फेरबदल है।

इसके अलावा आपको यह भी बता दें कि शनिवार को अजय राय ने एक वीडियो बयान जारी करते हुए बताया था कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में घोसी विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया है। ऐसे में उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से सपा प्रत्याशी का प्रचार-प्रसार करने को भी कहा.
ऐसे में राजनीतिक जानकारों का कहना है कि वाराणसी में लगातार पांच बार विधायक रहे अजय राय को यूपी कांग्रेस का कमान मिलने के बाद साल 2024 में कांग्रेस को इसका फायदा हो सकता है। पूर्वांचल की राजनीति में अच्छी पकड़ रखने वाले अजय राय भले ही भूमिहार ब्राह्मण जाति के हैं, लेकिन पूर्वांचल की कई जातियों में उनकी गहरी पैठ है। फिलहाल रविवार को प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की नई सूची जारी करना 2024 चुनाव की तैयारियों को लेकर एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
इन लोगों को बनाया गया यूपी का प्रवक्ता
- डा. सीपी राय
- डा. अमरनाथ पासवान
- पुनीत पाठक
- प्रोफेसर हिलाल अहमद नकवी
- संजीव कुमार सिंह
- अनिल यादव (नोएडा)
- कुँवर सिंह निषाद
- डा. राहुल राजभर
- डा. मनीष श्रीवास्तव हिन्दवी
- उमाशंकर पांडे
- अंशू अवस्थी
- डा. अलीमुल्लाह खान
- प्रियंका गुप्ता
- सुशील पासी
- तनुज पुनिया
यूपी कांग्रेस के मीडिया पैनलिस्ट की सूची
- डा. कुलभूषण त्रिपाठी
- रफ्त फातिमा
- अभिमन्यु त्यागी
- आस्था तिवारी
- डा. सुधा मिश्रा
- डा. अन्नु प्रसाद पासवान
- सूची विश्वास
- प्रदीप सिंह
- डा. सुधांशु बाजपेई
- तमजीद अहमद
- प्रेम नारायण पाल
- सलमान इम्तियाज अंसारी
- डा. राजकुमार मौर्या
- सचिन रावत
- गौरव जैन
- रोहन सिंह
- शैलेन्द्र सिंह












Click it and Unblock the Notifications