डेरेक ओ ब्रायन नाटकीय चरित्र हैं, हाथरस में उनको ड्रामा करने का मौका मिल गया: मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह
लखनऊ। 19 वर्षीय युवती के साथ हैवानियत के बाद हुई मौत और पुलिस-प्रशासन द्वारा अंतिम संस्कार किए जाने की पर राजनीति जारी है। इस बीच शुक्रवार को टीएमसी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सांसद डेरेक ओ ब्रायन के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहा था। इस दौरान पुलिस और टीएमसी नेताओं में जमकर धक्कामुक्की हुई, जिसमें सांसद ब्रायन जमीन पर गिर गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बॉर्डर पर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है। वहीं, योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह इस मामले पर बोलते हुए कहा कि पूरे मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है।

Recommended Video
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आह्वान पर मृतका के परिजनों से मिलने तृणमूल कांग्रेस के 4 सांसद पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर चारों सांसदों को रोक दिया। इसके बाद पुलिस और चारों सांसदों से जमकर झड़प और नोकझोंक हुई। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने कहा कि पुलिस प्रशासन का जो तानाशाह रवैया है, वह हाथरस में कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी पार्टियों को आखिर हाथरस का प्रशासन क्यों रोक रहा है? पीड़ित के परिजनों से मिलने के लिए आखिर ऐसी कौन सी वजह है जो हाथरस का प्रशासन विपक्षी पार्टियों और मीडिया से छुपाने में जुड़ा हुआ है?
लोग बस हाथरस का दौरा कर रहे हैं: मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह
वहीं, इस पूरे मामले पर योगी सरकार के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने बोलते हुए कहा कि पूरे मामले का राजनीतिकरण किया जा रहा है और लोग सिर्फ टूर पर हाथरस जा रहे हैं। डेरेक मेरे अच्छे मित्र हैं और वो गजब के नाटकीय चरित्र हैं। आखिरकार हाथरस में उन्होंने जौहर दिखाने का मौका खोज लिया।












Click it and Unblock the Notifications