अखिलेश के 'UP में खदेड़ा होबे' वाले बयान पर योगी के मंत्रियों ने किया पलटवार, जानिए क्या कहा ?
लखनऊ, 27 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एसबीएसपी के 19वें स्थापना समारोह में पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। समारोह में उमड़ी भीड़ को देखकर अखिलेश यादव गदगद दिखे। उन्होंने कहा जिस दरवाजे से बीजेपी सत्ता में आई, उसे ओम प्रकाश राजभर ने बंद कर दिया है। बंगाल में खेला हुआ, यूपी में खदेड़ा होगा। अब इस पर यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और सतीश महाना का पलटवार सामने आया है। उन्होंने कहा कि 2022 में ना खेला होबे और ना खदेड़ा होबे। 2022 में फिर से सिर्फ विकास होबे, क्योंकि भाजपा का नारा "विकास" है।
Recommended Video

अखिलेश ने कहा- कोरोना महामारी में सरकार ने जनता को बेसहारा छोड़ दिया
अखिलेश ने कहा, आज पूरे मैदान में चारों तरफ पीला और लाल रंग(झंडा) दिख रहा है। ये देख दिल्ली और लखनऊ में बैठे लोग लाल पीला हो रहे होंगे। समारोह को संबोधित करते हुए अखिलेश ने आरोप लगाया कि जब कोरोना जैसी महामारी आई तब सरकार ने बेसहारा छोड़ दिया सरकार ने मदद नहीं की। "सपना दिखाया की चप्पल पहनने वाला हवाई जहाज में चलेगा, आज महंगाई के कारण चप्पल पहनने वाले व्यक्ति की मोटरसाइकिल भी चल नहीं पा रही है। आज पेट्रोल की कीमत क्या है? क्या हालत कर दी जनता की"
अखिलेश के बयान पर सिद्धार्थ नाथ सिंह और सतीश महाना का पलटवार
यूपी सरकार में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि 2022 में ना खेला होबे और ना खदेड़ा होबे। 2022 में फिर से सिर्फ विकास होबे, क्योंकि भाजपा का नारा "विकास" है। 5 साल हमने विकास किया ना किसी को खदेड़ा और ना ही जनता के साथ खेला किया। अब हम फिर विकास करने जा रहे हैं। वहीं, सतीश महाना ने कहा, ''उनके(अखिलेश यादव) पास कोई नीति नहीं है। उनका लक्ष्य है प्रदेश का विकास कब रुके, गुंडे जेल से छूटें,आतंकवादियों के मुकदमें वापस ले लिए जाएं और जाति के आधार पर राजनीति। ओम प्रकाश राजभर पहले किसी ओवैसी से मिल रहे थे। इससे हमें फर्क नहीं पड़ने वाला।''












Click it and Unblock the Notifications