यूपी के मंत्री महेश गुप्ता ने ली 'भीष्म प्रतिज्ञा', कहा- 'जब तक खत्म नहीं होगा कोरोना, नहीं...'
यूपी के मंत्री महेश गुप्ता ने ली 'भीष्म प्रतिज्ञा', कहा- 'जब तक खत्म नहीं होगा कोरोना, नहीं...'
लखनऊ, 22 जुलाई: 'देश में जब तक कोरोना खत्म नहीं होगा, अन्न ग्रहण नहीं करूंगा'..यह दावा उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने किया है। दरअसल, उन्होंने अन्न ग्रहण नहीं करने की 'भीष्म प्रतिज्ञा' लेने का भी दावा किया है। मीडिया से बात करते हुए मंत्री महेश गुप्ता ने बताया कि वे पिछले पांच साल से अन्न ग्रहण नहीं कर रहे हैं।
Recommended Video

आतंकवाद के नाश के लिए यूपी सरकार के मंत्री महेश गुप्ता ने अन्न ग्रहण ना करने का प्रण लिया था। इसी का नतीजा है कि आज देश में आतंकवाद अपनी अंतिम सांस ले रहा है और उनकी कमर टूट गई है। आजतक की खबर के मुताबिक, मंत्री महेश गुप्ता ने पीएम मोदी को राष्ट्रनायक ही नहीं, बल्कि विश्व का भी नायक बताया। गुप्ता ने कहा, मोदी ने ब्राजील को संजीवनी दी है, अमेरिका भी पीएम मोदी की नीतियों का कायल है।
दूसरी लहर के चलते हमारे मुख्यमंत्री ने लगातार प्रदेश के दौरे किए, जबकि वे खुद कोरोना से संक्रमित हो चुके थे। उन्होंने अपने जीवन की परवाह नहीं की और प्रदेश की जनता के प्राणों की रक्षा के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। महेश गुप्ता ने कहा, आज उन्हीं की तपस्या का फल है कि यूपी विकराल हो चुकी कोरोना की दूसरी लहर को संभाल पाया। कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए प्रदेश पूरी तरह से तैयार है. बच्चों के लिए अलग वार्ड तैयार किए गए हैं। सभी जरूरी मशीनरी लगा दी गई है।
राज्यमंत्री गुप्ता ने कहा, दूसरे देशों की तुलना में देखिए तो पीएम मोदी और सीएम योगी ने वैश्विक महामारी को पूरी तरह से कंट्रोल किया। लेकिन अब तीसरी लहर की बात की जा रही है, इसके लिए पूरी तैयारियां चल रही हैं। लेकिन मैं प्रार्थना करता हूं कि तीसरी लहर हमारे भारत और उत्तर प्रदेश में आए ही नहीं। इसलिए मैंने भीष्म प्रतिज्ञा की है यह कोरोना नामक शत्रु मेरे प्यारे भारत से, पूरे विश्व से जब तक नष्ट नहीं हो जाएगा, मैं अन्न ग्रहण नहीं करूंगा।












Click it and Unblock the Notifications