UP Mango Festival 2023: जब 'योगीराज' से हुआ सामना तो जानिए लोगों ने क्या दी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगे आम महोत्सव में दूर दूर से लोग पहुंच रहे हैं। एक दिन पहले ही सीएम योगी ने इस महोत्सव का शुभारंभ किया था।
AAM Mahotshva in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आम महोत्सव 2023 की शुरूआत की थी। इसमें आमों की कई तरह की वेराइटी मौजूद हैं। खुद योगी ने भी आम महोत्सव की काफी तारीफ की थी। वहीं दूसरी ओर इस महोत्सव को देखने दूर दराज से पहुंचे लोगों का सामना 'योगीराज' आम से भी हुआ जिसको देखकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
आम महोत्सव में दिखा दिखे योगीराज-गजानन
जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2023 में 'योगीराज' और 'गजानन' आम देखने के लिए लोगों की भीड़ पहुंची। एक व्यक्ति ने बताया, "मैंने जब पेपर में आम महोत्सव के बारे में पढ़ा था तो निश्चय किया कि मैं जाऊं। 'योगीराज' और 'गजानन'आम बहुत अच्छे आम हैं। इन आमों को देख कर मेरा मन प्रसन्न हो गया।"

अवध शिल्पग्राम में लगा है तीन दिवसीय आम महोत्सव
दरअसल लखनऊ स्थित अवध शिल्प ग्राम में आयोजित तीन दिवसीय 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023' का शुक्रवार को उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर महोत्सव की स्मारिका के विमोचन के साथ ही आम के उत्पादन, क्रय-विक्रय और निर्यात के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित भी किया।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2023 में 'योगीराज' और 'गजानन' आम देखने के लिए लोगों की भीड़ पहुंची।
एक परिदर्शक ने बताया, "मैंने जब पेपर में आम महोत्सव के बारे में पढ़ा था तो निश्चय किया कि मैं जाऊं। 'योगीराज' और 'गजानन'आम बहुत अच्छे आम हैं। इन आमों को देख कर मेरा मन… pic.twitter.com/wpvghHNjAs
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 15, 2023
शुक्रवार को हुआ था महोत्सव का शुभारंभ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विट कर कहा, 'प्रदेश वासियों सहित सभी आम प्रेमियों को आम की विभिन्न प्रजातियों से साक्षात्कार का अवसर प्रदान करता यह आयोजन हमारे किसान साथियों की अथक मेहनत का महोत्सव है। यह महोत्सव हमारे आमों को देश और दुनिया के विभिन्न बाजारों तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा। सभी प्रतिभागी किसान भाई-बहनों, आयोजन से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई एवं उनका अभिनंदन!'
आम को दुनिया के हर कोने में पहुंचाने की योगी की अपील
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि यूरोप के बाजार उत्तर प्रदेश के आमों का इंतजार कर रहे हैं और राज्य के आमों को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में ले जाया जाना चाहिए। योगी ने लखनऊ के अवध शिल्पग्राम में तीन दिवसीय "उत्तर प्रदेश आम महोत्सव 2023" का उद्घाटन करते हुए कहा, "हमें यहां के आमों को दुनिया के हर कोने में ले जाना चाहिए।"
विदेशों में आम निर्यात करने से मिलेगा ज्यादा मुनाफा
योगी ने कहा, "रूस में आम 800 प्रति किलो बिक रहा है लेकिन यहां से कार्गो के माध्यम से आम भेजने में 190 का खर्च आता है। इसका मतलब है कि अगर कोई किसान रूस को आम निर्यात करता है, तो उसे 600 से अधिक का शुद्ध लाभ मिलेगा।
लखनऊ स्थित अवध शिल्प ग्राम में आयोजित तीन दिवसीय 'उत्तर प्रदेश आम महोत्सव-2023' का आज उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर महोत्सव की स्मारिका के विमोचन के साथ ही आम के उत्पादन, क्रय-विक्रय और निर्यात के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित भी किया।
प्रदेश वासियों सहित सभी आम… pic.twitter.com/y9aVdwFFkT
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 14, 2023
किसानों की आय बढ़ाने का सरकार का प्रयास
उन्होंने किसानों से शॉर्टकट से बचने, गुणवत्ता को प्राथमिकता देने और बाजार की मांग के अनुरूप अपने उत्पाद तैयार करने को कहा। योगी ने कहा, "हमारी सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए 'बीज से बाजार तक' दृष्टिकोण पर काम कर रही है।"












Click it and Unblock the Notifications