यूपी होमगार्ड वेतन घोटाले में लखनऊ जिला कमांडेंट गिरफ्तार, फर्जी ड्यूटी लगाकर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप

लखनऊ। यूपी होमगार्ड वेतन घोटाले में गुरुवार को पुलिस ने लखनऊ के जिला कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय को गिरफ्तार किया गया है। कृपा शंकर पांडेय के खिलाफ आईपीसी की धाराओं 409, 467, 468 और 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पांडेय पर फर्जी ड्यूटी लगाकर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप है।

up home guard salary fraud divisional commandant arrested

होमगार्ड ड्यूटी का फर्जी मस्टररोल बनाकर करोड़ों का वेतन घोटाला करने के मामले में पुलिस ने लखनऊ में जिला कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन-420 के तहत होमगार्ड के फर्जी और कूट रचित दस्तावेज तैयार कर सरकारी धन का गबन करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया और लखनऊ के जिला कमांडेंट कृपा शंकर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया गया। जिला कमांडेंट कृपा शंकर पर फर्जी ड्यूटी लगाकर सरकारी धन के बंदरबांट का आरोप है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि "कमांडेंट कृपा शंकर पांडे ने फर्जी मस्टररोल बनाकर गबन किया है। राजधानी के सिर्फ एक थाने में दो महीनों में पांच लाख रुपए का घोटाला हुआ। गुडंबा थाने में सिर्फ 9 जवानों को तैनात किया गया और 23 जवानों की तैनाती दिखाकर फर्जी बिल से पैसे ट्रेजरी से निकाले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+