गोविंदा के संबंध डॉन दाउद इब्राहीम के साथ- राज्यपाल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने एक बार फिर से अपने बयान से विवाद खड़ा कर दिया है। नाईक ने बॉलिवुड अभिनेता गोविंदा पर अंडर्वर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहीम के साथ संबंध का आरोप लगाया है। नाईक का दावा है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में गोविंदा ने उन्हें हराने के लिए दाउद और बिल्डर हितेन ठाकुर की मदद ली थी। नाईक ने अपनी किताब चरैवेती-चरैवेती में लिखे अपने संस्मरण को बताते हुए यह बा कही।
EXCLUSIVE: जब डॉन दाऊद इब्राहिम से हुई एक मुलाकात

रामन नाईक ने कहा कि गोविंदा की दाऊद और ठाकुर के साथ दोस्ती थी और वह वोटरों को उनका खौफ देकर मेरे खिलाफ प्रचार कर रहे थे। टाइम्स ऑफ इंडिया को दिये अपने साक्षात्कार में कहा कि मुझे यह कहने में कोई दिक्कत नहीं है कि गोविंदा के दाउद से संबंध है। वहीं राम नाईक के आरोपों को खारिज करते हुए गोविंदा ने कहा कि राम नाईक निराधार आरोप लगा रहे हैं। उनके कहने का क्या मतलब है कि मुंबई में उनके संसदीय क्षेत्र के लोग अंडरवर्ल्ड के लोगों के हाथ बिक गये थे।
नाईक ने यह भी आरोप लगाया है कि एक टीवी चैनल हमेशा गोविंदा के लिए प्रचार करता था और मेरे खिलाफ गोविंदा इस चैनल का इस्तेमाल करते थे। उन्होने कहा कि यह चैनल वाटर पार्क बना रहा था जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया था लेकिन चैनल ने अपने रसूख का इस्तेमाल करते हुए उसे बनवाया। गोविंदा ने कहा कि अगर मेरे संबंध दाउद से होते तो मेरा कैरियर शीर्ष पर क्यों है। उन्होंने कहा कि राम नाईक जैसे वरिष्ट नेता से इस तरह की बात की उन्हें उम्मीद नहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications