Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूपी सरकार ने राहुल, प्रियंका गांधी के साथ 3 अन्य को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी

लखनऊ, 06 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और 3 अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है। गृह विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। बता दें, कांग्रेस नेता राहुल गांधी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। लखनऊ से वो लखीमपुर जाएंगे। उधर, प्रियंका गांधी को सीतापुर में हिरासत में रखा गया है। माना जा रहा है कि राहुल गांधी पहले सीतापुर में प्रियंका से मिलेंगे, फिर वहां से तीन अन्य नेताओं के साथ लखीमपुर के लिए रवाना होंगे। एडीजी, कानून व्यवस्था, प्रशांत कुमार ने बताया कि राज्य सरकार ने पांच के समूहों में लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है। जो कोई भी वहां जाना चाहता है वह अब जा सकता है। राज्य सरकार ने कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबंध लगाए थे, किसी भी आंदोलन को प्रतिबंधित नहीं करने के लिए।

UP government allowed Rahul Gandhi Priyanka Gandhi and 3 others to visit Lakhimpur Kheri

लखनऊ पहुंच रहे राहुल गांधी, भूपेश बघेल और चरणजीत सिंह चन्नी

Recommended Video

    Lakhimpur Kheri: Rahul और Priyanka Gandhi को मिली जाने की इजाजत | वनइंडिया हिंदी

    राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लखीमपुर खीरी हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों से मिलने के लिए हवाई मार्ग से लखनऊ पहुंच रहे हैं। सरकार के आदेश आने से पहले कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था कि भाजपा सरकार बाकी राजनीतिक दलों को जाने दे रही है। तृणमूल कांग्रेस के 5 सांसद वहां (लखीमपुर खीरी) गए, भीम आर्मी के हमारे मित्र दर्जनों लोगों के साथ वहां गए तो कांग्रेस के नेता क्यों नहीं जा सकते? हमारा क्या अपराध है?

    लखीमपुर हिंसा में हुई थी आठ लोगों की मौत

    बता दें, लखीमपुर खीरी में तीन दिन पहले हुई हिंसा में 8 लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना को लेकर राजनीति गर्म है। आज राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के अलावा तीन अन्य नेताओं को यूपी सरकार ने लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दी है। उधर, गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा आज दिल्ली पहुंचे हैं। अजय मिश्रा नॉर्थ ब्लॉक में अपने ऑफिस से निकलकर गृह मंत्री अमित शाह के घर पर मिलने के लिए पहुंचे। गृह मंत्री से बातचीत के बाद वो उनके घर से बाहर निकल गए। बता दें, लखीमपुर की घटना के बाद अजय मिश्रा पहली बार दिल्ली गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+