UP : 15 मार्च को हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण, PM मोदी और अमित शाह भी करेंगे शिरकत
लखनऊ, 11 मार्च: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करने वाली बीजेपी की नई सरकार होली से पहले शपथ ले सकती है। खबरों के मुताबिक, योगी आदित्यनाथ कैबिनट के अन्य सहयोगियों के साथ होली से पहले 15 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह के भव्य होने की संभावना जताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे।

विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ के दोबारा से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की चर्चा चल रही है। शपथ ग्रहण समारोह की तारीखों को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा था। बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ कैबिनट के साथ 15 मार्च को शपथ ले सकते हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के अलावा पार्टी के अन्य दिग्गज नेता भी शिरकत कर सकते हैं।
Recommended Video
चुनाव आयोग के मुताबिक, यूपी की 403 विधानसभा सीटों पर भाजपा ने अकेले 255 सीटों पर जीत दर्ज की है। बता दें, यूपी विधानसभा में साधारण बहुमत के लिए 202 सीटों की जरूरत होती है, जिसे भाजपा ने आसानी से हासिल कर लिया। इसी के साथ बीजेपी यूपी में एक बार फिर सत्ता पर काबिज हो गई।












Click it and Unblock the Notifications